एक्सप्लोरर

जीएसटी काउंसिल की बैठक कल, सोने, कपड़े पर तय होंगी टैक्स की दरें

नई दिल्ली: जीएसटी 1 जुलाई से लागू हो जाए इसके लिए हर बाधा को खत्म किया जा रहा है. वस्तु और सेवा कर-गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स जीएसटी काउंसिल की बैठक कल होने जा रही है जिसमें सोने, कपड़े, बिस्कुट सहित 6 कमोडिटीज के लिए रेट्स तय किए जाएंगे. केंद्र और राज्य सरकारें इस नई अप्रत्यक्ष कर-इनडायरेक्ट टैक्स व्यवस्था को एक जुलाई से लागू करने की तैयारियों में जुटी हैं.

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल में राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं. कल की बैठक में कुछ वस्तुओं पर टैक्स दरों की समीक्षा भी हो सकती है. इसके अलावा बैठक में जीएसटी के लागू होने के बाद फॉर्म के प्रारूप के लिए नियमों को भी मंजूरी दी जा सकती है.

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘यह बैठक इस लिहाज से अहम है कि है कि इसमें बाकी बची कमोडिटीज और सेस की दरों को आखिरी रूप दिया जाएगा. जीएसटी नियमों के मसौदे को और संबंधित फॉर्मों को मंजूरी भी एजेंडा में है.’’ जीएसटी परिषद ने पिछले महीने 1200 वस्तुओं और 500 सेवाओं के लिए 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दरें तय की थीं. इसके अलावा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और लग्जरी प्रोडेक्ट्स पर 28 फीसदी की उंची टैक्स रेट के अलावा सेस भी लगाया गया था.

हालांकि, काउंसिल ने 6 कमोडिटीज जैसेबिस्कुट, कपड़ा, फुटवियर, बीड़ी, तेंदू पत्ते के अलावा बहुमूल्य धातुओं, मोती, बहुमूल्य पत्थरों, सिक्कों और कृत्रिम आभूषणों के लिए दरें तय नहीं की थीं. सूत्रों ने कहा कि कुछ राज्यों ने सोने पर 4 फीसदी टैक्स और इनपुट कर क्रेडिट की वकालत की है जिससे बहुमूल्य धातुओं पर टैक्स का प्रभाव मौजूदा 2 फीसदी के स्तर पर कायम रहे.

बिस्कुट के बारे में सूत्रों ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की श्रीनगर में हुई पिछली बैठक में इस पर विचार हुआ था. कुछ राज्यों ने 100 रुपये प्रति किलोग्राम से कम दाम वाले बिस्कुट पर जीरो टैक्स रेट की मांग की है, जबकि केंद्र इसे 12 फीसदी के टैक्स स्लैब में रखना चाहता है. एक सूत्र ने कहा कि बिस्कुट पर टैक्स दर राजनीतिक फैसला होगा. फिलहाल 100 रुपये किलोग्राम से कम के बिस्कुट पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगती है. हालांकि, कुछ राज्य इस पर मूल्यवर्धित कर-वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) लगाते हैं.

ये भी हैं GST से जुड़ी काम की खबरें

जीएसटी लागू होने पर सुबह की चाय-कॉफी का जायका और होगा बेहतर

GST के फायदे जानते हैं आप? इन वस्तुओं-सर्विसेज पर घटेगा टैक्स, होंगी सस्ती

पूजन सामग्री पर GST नहीं: स्मार्टफोन भी नहीं होंगे महंगे

जानें क्या है GST बिल और इसके पास हो जाने के बाद कितनी बदल जाएगी आपकी जिंदगी!

FULL INFORMATION: जानिए GST से आपका बजट कैसे बदलने वाला है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget