एक्सप्लोरर

आज से 5 शहरों में हर दिन बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: जानें कहां सस्ता हुआ तेल

नई दिल्ली: सरकार ने कुछ दिन पहले फैसला किया था कि देश के 5 चुने हुए शहरों में रोजाना आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होगा. सरकार ने एक्सपेरीमेंट के तौर पर देश के 5 शहरों में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में उनके अंतर्राष्ट्रीय दाम के मुताबिक रोजाना आधार पर संशोधन की शुरुआत कर दी है. फ्यूल रिटेलर 5 चुनिंदा शहरों में रोजाना कीमतों में बदलाव के लिए एक पायलट प्रोजक्ट लॉन्च कर चुके हैं. तेल कंपनियों द्वारा 5 राज्यों में एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है जो आगे जाकर देशभर में लागू हो जाएगा.

आज से यह फैसला पुडुचेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में लागू हो रहा है. आपको बता दें कि 3 सरकारी तेल कंपनियों का देश के कुल पेट्रोल पंप में से 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा है. और इन 3 कंपनियों बीपीसीएल, आईओसी और एचपीसीएल ने ये मांग की थी कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के हिसाब से बदले जाएं.

देश की सरकारी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल, डीजल की दरों के अनुरूप दरें लागू करने के लिए 5 शहरों में आज से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. इन 5 शहरों में झीलों के शहर के नाम से मशहूर शहर उदयपुर भी शामिल है.

उदयपुर में रात 12 बजे के बाद अगले दिन की दरें लागू हो जायेगी. उन्होंने बताया कि डीजल और पेट्रोल की दरें पेट्रोल पम्प पर 3 जगहों पर प्रदर्शित होगी. इस समय भारत में कुल 58000 पेट्रोल पंप चल रहे हैं जिनमें से इन 5 राज्यों में स्थित पंपों पर डायनामिक प्राइसिंग के तौर पर रोजाना कीमतें बदलेंगी.

आपको बता दें कि रविवार रात यानी कल रात से ही डीजल के दाम 44 पैसे और पेट्रोल का दाम 1 पैसा सस्ता हुआ है. वहीं चूंकि उदयपुर में डायनामिक प्राइसिंग लागू हो गई है तो वहां आज पेट्रोल के दाम में पूरे 1.03 रुपये की कटौती हुई है. वहीं डीजल के दाम 10 पैसे सस्ते हो गए हैं. आज उदयपुर में पेट्रोल के दाम कल के 71.60 रुपये के मुकाबले 70.57 रुपये हो गए हैं. वहीं डीजल के दाम कल के 61.33 रुपये के मुकाबले 61.23 प्रति लीटर हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget