एक्सप्लोरर

बैंक सेवाओं पर लग रहे हैं बढ़े हुए चार्ज..इस तरह बचाएं इन पर पैसा

अगर आयकर विभाग की सिफारिशें मान ली गईं तो जल्दी ही बैंक से होने वाला हर ट्रांजेक्शन, हर सुविधा के लिए आपको बढ़े हुए चार्ज देने पड़ेंगे.

नई दिल्लीः बैंक जाना और पैसा निकालना, जमा करना धीरे-धीरे महंगा होता जा रहा है, अगर आयकर विभाग की सिफारिशें मान ली गईं तो जल्दी ही बैंक से होने वाला हर ट्रांजेक्शन, हर सुविधा के लिए आपको बढ़े हुए चार्ज देने पड़ेंगे. लिहाजा आपके लिए जानना जरूरी है कि कैसे आप अपनी बैंक सेवाओं के लिए कम खर्च या कम चार्ज में काम चला सकते हैं.

1. एटीएम का इस्तेमाल स्मार्टली करें कई बैंक अपने ग्राहकों को एक महीने में सिर्फ पांच फ्री ट्रांजेक्शन्स ही मुहैया कराते हैं तो अगर आपको कैश में ज्यादा काम करने की आदत है तो एटीएम से कैश निकालते वक्त ज्यादा अमाउंट में कैश निकालें जिससे आपको ज्यादा पेमेंट न करना पड़े.

आप बचाएंगे-गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन्स पर 5-8.5 रुपये, कैश विड्रॉल पर 15-20 रुपये तक बचा सकते हैं.

2. चेक का इस्तेमाल काम करें, नेटबैंकिंग पर शिफ्ट हों हर एक्स्ट्रा चेकबुक पर आपको अतिरिक्त चार्ज देने होते हैं तो नेटबैंकिंग से मुफ्त में पैसा भेजे और प्राप्त करें.

आप बचाएंगे-प्रति चेकबुक आप 20-150 रुपये तक बचा सकते हैं.

3. क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा करें आपके क्रेडिट कार्ड पर बचा हुआ आउटस्टैंडिंग अमाउंट भारी ब्याज की वजह बन सकता है.

आप बचाएंगे-39-42 फीसदी सालाना इंटेरेस्ट आप बचा सकते हैं. पेमेंट में 3 दिनों की देरी के लिए आपको 750 रुपये तक चार्ज देने पड़ सकते हैं.

4. कार्ड के बिलों के लिए ऑटो-डेबिट माध्यम को अपनाएं अपने बैंक को क्रेडिट कार्ड के बिल का कम से कम 5 फीसदी बिल ऑटो डेबिट कर लेने का निर्देश दें जिससे आप भारी पेनल्टी से बच सकें.

आप बचाएंगे-39-42 फीसदी सालाना इंटेरेस्ट आप बचा सकते हैं.

5. बिल पे सर्विसेज के लिए साइन अप कीजिए यूटीलिटी कंपनियां देरी से किए गए बिलों के भुगतान पर लेट पेमेंट फीस वसूलती हैं. बैंकों को दी गईं बिल पे इंस्ट्रक्शंस के जरिए आप तय कर सकते हैं कि आपके बिल पेमेंट में देरी न हो. आप बचाएंगे- पेनल्टी 40-100 रुपये के बीच हो सकती है और ये यूटिलिटी कंपनी के ऊपर निर्भर करती है.

6. डुप्लीकेट स्टेटमेंट ईमेल पर मंगवाएं बैंक डुप्लीकेट स्टेटमेंट अगर आप बैंक ब्रांच से लेंगे तो इसके एवज में बैंक चार्ज वसूलते हैं. इसलिए आप डुप्लीकेट स्टेटमेंट ईमेल पर लें.

आप बचाएंगे- बैंक स्टेटमेंट के लिए आपसे 100 रुपये वसूले जाते हैं तो ईमेल पर स्टेटमेंट से आप 100 रुपये तक बचा सकते हैं.

7. बैंक शाखाओं पर कैश ट्रांजेक्शन्स से बचें एक शाखा पर बैंक सिर्फ 3-4 कैश ट्रांजेक्शन्स ही मुफ्त होते हैं तो बैंक शाखा पर ज्यादा कैश ट्रांजेकशन्स से बचें.

आप बचाएंगे- एक महीने में 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक आप बचा सकते हैं.

8. बैंक खाते में मिनिमम अमाउंट हमेशा पूरा रखें बैंक खाते में अगर आप मिनिमम अमाउंट नहीं रखेंगे तो आपके खाते में चार्ज वसूला जा सकता है.

आप बचाएंगे- एक महीने में 10 रुपये से लेकर 600 रुपये तक आप बचा सकते हैं.

9. क्रेडिट कार्ड से कभी पैसे न निकालें क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर जो ब्याज देय होता है उसके ऊपर ट्रांजेक्शन फीस बैंक वसूलते हैं.

आप बचाएंगे- जो पैसा निकाला है उसका 2.5 फीसदी या कम से कम 300-500 रुपये आप बचा पाएंगे.

10. जब खाते में बैलेंस पूरा न हो तब चेक न दें इससे न केवल आपके ऊपर भारी चार्जेज लगते हैं बल्कि ये अपराध की श्रेणी में भी आता है.

आप बचाएंगे- एक चेक पर 500-700 रुपये तक आप बचा सकते हैं.

तो अगर इन सब बताई गई बातों पर ध्यान दें तो आप न केवल बैंक सेवाओं पर भारी बचत कर पाएंगे वहीं बैंक शाखा में जाकर समय लगाने की अपेक्षा ऑनलाइन मोड से काम आसानी से भी करा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मुंबई के Taj Hotel की खासियत? दुनिया के टॉप 50 होटलों में बनाई जगह
क्या है मुंबई के Taj Hotel की खासियत? दुनिया के टॉप 50 होटलों में बनाई जगह
पेट्रोल पंपों पर UPI बंद, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगी रोक?
पेट्रोल पंपों पर UPI बंद, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगी रोक?
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IIT बॉम्बे छात्र की सुसाइड पर संस्थान ने दी सफाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Embed widget