एक्सप्लोरर

TIME मैग्जीन की लिस्ट में सुंदर पिचाई का नाम, 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल

बिजनेस जगत से शामिल भारतीयों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का नाम टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में है और वो दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में हैं.

नई दिल्लीः टाइम मैगजीन ने हर साल की तरह 2020 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है. इस सूची में एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है. वो इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय नेता हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना का भी नाम है और वो इसमें आने वाले इकलौते भारतीय एक्टर है. इसके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी का नाम भी लिस्ट में शामिल है.

बिजनेस जगत से भारतीयो में सुंदर पिचाई का नाम शामिल बिजनेस जगत से शामिल भारतीयों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का नाम इस लिस्ट में है और वो दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में हैं. साफ तौर पर सुंदर पिचाई का नाम इस लिस्ट में शामिल होना भारतीयों के लिए काफी गर्व का विषय है. सुंदर पिचाई अल्फाबेट के सीईओ भी हैं और हाल ही में गूगल ने 'गूगल फॉर इंडिया डिजिटलीकरण कोष’ की घोषणा की थी. गूगल इस पहल के तहत अगले पांच से सात साल में भारत में 10 अरब डालर यानी 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

सुंदर पिचाई को जानें 42 साल की उम्र में सुदंर पिचाई गूगल के सीईओ बन गए थे और आज सफ़लता के शिखर पर विराजमान और मंहगी सैलरी पाने वाले सुंदर पिचाई का आरंभिक जीवन मदुरै में गुजरा है. साल 1972 में तमिलनाडु के मदुरै में सुंदर पिचाई का जन्म हुआ और उन्होंने चेन्नई से दसवीं तक की पढ़ाई करने के बाद और फ़िर बाद में IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.

बीते 15 सालों से गूगल में हैं सुंदर पिचाई सुंदर पिचाई के पिता ब्रिटिश कंपनी जीईसी में इंजीनियर थे. सुंदर पिचाई ने 17 साल की उम्र में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की. सुंदर पिचाई ने खड़गपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई (1989-93) के दौरान पूरी की. वो हमेशा अपने बैच के टॉपर रहे. फाइनल एग्जान में उन्होंने अपने बैच में टॉप किया और रजत पदक हासिल किया था.आईआईटी में पढ़ाई खत्म करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय गए. सुंदर पिचाई बीते 15 साल से गूगल में नौकरी कर रहे हैं और दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनी गूगल के सीईओ के तौर पर करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.

ये भी पढ़ें

TIME ने जारी की लिस्ट, दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में PM मोदी समेत 5 भारतीय शामिल

TIME मैग्जीन के 100 प्रभावशाली लोगों में आयुष्मान खुराना का नाम, दीपिका पादुकोण ने तारीफ में लिखा आर्टिकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget