एक्सप्लोरर

Job Layoff: हर 4 में से 1 भारतीय को सता रही नौकरी जाने की चिंता, दुनिया भर में हो रही छंटनी, सर्वे में खुला राज

साल 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ने की उम्मीद है. मार्केटिंग डेटा और एनालिटिक्स फर्म कंटार के एक सर्वेक्षण के अनुसार कई तरह के खुलासे किए गए हैं.

India Union Budget Survey 2023 : दुनिया भर में बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों (Tech Company) में छंटनी (Job Layoff) का दौर जारी है. ये कंपनियां अपने यहां सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा रही हैं. हर 4 भारतीयों में से 1 को नौकरी जाने की चिंता सता रही है. वही दूसरी ओर 4 में 3 भारतीय बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित हैं. वहीं करीब आधे लोगों का मानना है कि 2023 में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ सकती है. मार्केटिंग डेटा और एनालिटिक्स फर्म कंटार के एक सर्वेक्षण (Survey by Marketing Data And Analytics Firm Kantar) में बड़ा खुलासा देखने को मिला है. जानिए क्या है सर्वेक्षण, और इसमें क्या निष्कर्ष निकाला है..

बजट सर्वे में हुआ खुलासा

भारत के आम बजट सर्वे-2023 (Indian Economy Grow) के दूसरे संस्करण में फर्म कंटार (Firm Kantar) ने खुलासा किया है. इसमें पाया गया है कि उपभोक्ता आयकर से संबंध में नीतिगत बदलावों की घोषणा हो सकती है. इसमें आयकर छूट की सीमा को मौजूदा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है. सर्वे की मानें तो, व्यापक आर्थिक स्तर पर, ज्यादातर लोगों की सोच अभी सकारात्मक है.

2023 में बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था 

मीडिया रिपोर्ट्स में जारी कंटार सर्वे के अनुसार, 50 फीसदी लोगों का मानना है कि इस साल 2023 में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) बढ़ेगी, 31 फीसदी को लगता है कि इसकी रफ्तार कम होने की उम्मीद है. 54 प्रतिशत के साथ छोटे शहरों में महानगरों की तुलना में अधिक सकारात्मक है. वैश्विक आर्थिक मंदी और कोविड-19 (Covid-19) का प्रकोप फिर शुरू होने की आशंका भारतीयों को बेहद सता रही है.

4 में से 3 को मुद्रास्फीति की चिंता

वही दूसरी ओर, रिपोर्ट के अनुसार, 4 में से 3 लोगों को बढ़ती मंहगाई को लेकर चिंता सता रही है. वे इससे निपटने के लिए कई निर्णयात्मक कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं. 4 में से 3 भारतीयों को नौकरी जाने का डर लग रहा है. इसमें समृद्ध वर्ग (Rich Class) में (32 प्रतिशत), 36-55 वर्ष के आयुवर्ग में (30 प्रतिशत) और वेतनभोगी वर्ग (30 प्रतिशत) में काफी अधिक है.

बजट से क्या हैं अपेक्षाएं

सर्वे के अनुसार, आम जनता को आयकर में नीतिगत बदलाव होने की घोषणा की उम्मीद है. बुनियादी आयकर छूट सीमा को मौजूदा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाने की सबसे ज्यादा उम्मीद की है. लोगों की मांग है कि 30 प्रतिशत की उच्चतम कर दर (मौजूदा 10 लाख रुपये से) की सीमा बढ़ा जाए. पहली मांग वेतनभोगी वर्ग में सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत रहा है. वही अपेक्षा व्यवसायियों/स्व-रोजगार वर्ग (37 फीसदी) और 36-55 वर्ष आयुवर्ग (42 प्रतिशत) में अधिक है.

12 शहरों में हुआ सर्वे 

कंटार के कार्यकारी प्रबंध निदेशक दीपेंद्र राणा (Deepender Rana, Kantar Executive Managing Director- South Asia) का कहना है कि, यह सर्वेक्षण 12 भारतीय शहरों (मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, इंदौर, पटना, जयपुर और लखनऊ) में 21-55 वर्ष आयुवर्ग के लेागों के बीच 15 दिसंबर, 2022 से 15 जनवरी, 2023 के बीच हुआ है. इस सर्वे में भारतीयों की सोच-2023 में देश के व्यापक आर्थिक प्रदर्शन को लेकर मोटे तौर पर सकारात्मक है. भारत की वृद्धि में उन्हें भरोसा है.

इस खबर में इनपुट्स एजेंसी से लिए गए है..

ये भी पढ़ें - Real Estate: भारत के रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में हुई 32 फीसदी की शानदार ग्रोथ, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget