एक्सप्लोरर

Investment Tips: निवेश का यह विकल्प एफडी से ज्यादा दिलाएगा रिटर्न, लेकिन पहले जान लें क्या है जोखिम

Investment Tips: पिछले कुछ समय से एफडी की घटती ब्याज दरों के कारण इसके लोकप्रियता में कमी आई है. लेकिन एफडी के अलावा भी कुछ विकल्प हैं जो उससे कहीं ज्यादा रिटर्न आपको दे सकते हैं.

Corporate FD:  देश में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) शायद निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प रहा है.  हालांकि पिछले कुछ समय से एफडी की घटती ब्याज दरों के कारण इसके लोकप्रियता में कमी आई है. लेकिन एफडी के अलावा भी कुछ विकल्प हैं जो उससे कहीं ज्यादा रिटर्न आपको दे सकते हैं. इन्हीं में एक है कॉरपोरेट या कंपनी एफडी में निवेश. बैंक एफडी में निवेश करने पर आपको 5 से 6% तक ब्याज मिलेगा. वहीं कॉर्पोरेट FD में निवेश करने पर आप इससे कहीं ज्यादा कमा सकते हैं. एक साल के कॉरपोरेट एफडी पर 7.5 से 8 और पांच साल के डिपोजिट पर 8 से 9 फीसदी तक का ब्याज मिलता है. हालांकि यह विकल्प एफडी के मुकाबले ज्यादा जोखिम भरा है.

क्या होती हैं कॉरपोरेट एफडी
कंपनियां अपनी जरूरतों के लिए पूंजी जुटाने का काम करती हैं. एक निश्चित अवधि के लिए निवेशक से कंपनियां पूंजी लेती हैं जिसे कॉरपोरेट एफडी कहा जाता है. कंपनियां निवेशक से विज्ञापन के जरिए निवेश करने के लिए कहती हैं. निवेशक को आकर्षित करने के लिए इस एफडी पर कंपनियां बैंक और अन्‍य फाइनेंस कंपनियों से ज्‍यादा ब्याज देती हैं. क्‍योंकि, इन कंपनियों के पास कंपनी कानून तहत के डिपॉजिट लेने का अधिकार होता है. कंपनियों के कॉरपोरेट FD पर ब्याज दर अधिक होता है इसलिए इसमें निवेश करना बेहतर होता है.

कितनी सुरक्षित
बैंक एफडी के लोक्रपिय होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि निवेश के लिए इसे सबसे सुरक्षित माना जाता है. रिजर्व बैंक के सख्त नियमों का बैंक एफडी में पालन किया जाता है. अगर बैंक दिवालिया हो जाता है तो ऐसी स्थिति में भी एफडी की राशि चाहे जितनी हो, एक लाख रुपए तक की राशि डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत सुरक्षित रहेगी.

दूसरी तरफ कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट पर इस तरह की सुरक्षा नहीं होती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका इन्वेस्टमेंट जोखिम भरा है. आप जब भी किसी कंपनी के कॉरपोरेट एफडी में निवेश करें तो पहले उस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग जरूर देख लें.

अगर आप कॉरपोरेट एफडी लेने की सोच रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

  • अगर आप जोखिम लेना चाहते हैं तो कॉरपोरेट एफडी का विकल्प चुनें
  • ज्यादा क्रेडिट रेटिंग वाली कंपनी में ही निवेश करना करें
  • अगर AAA या AA रेटिंग वाली कंपनियां FD ऑफर कर रही हैं तो उनमें निवेश किया जा सकता है.
  • कॉरपोरेट एफडी में निवेश करने से पहले उस कंपनी का 10-20 साल का रिकॉर्ड देख लें.
  • उन्हीं कंपनियों के डिपॉजिट में निवेश करें जो मुनाफा कमा रही हैं.
  • ऊंची ब्याज दर के साथ क्या जोखिम जुड़े हैं उस पर भी गौर कर लेना चाहिए.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. किसी भी स्कीम में पैसा जमा करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें)

यह भी पढ़ें: 

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू करवाते वक्त इन बातों पर दें ध्यान, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

Mutual Funds: हाइब्रिड फंड क्या है, क्या है इनमें निवेश का फायदा, जानें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget