एक्सप्लोरर

India Economy: क्यों चीन को मात दे रही भारत की अर्थव्यवस्था? आईएमएफ के अधिकारी ने गिनाए कारण

India Vs China Economy: भारत हाल-फिलहाल में दुनिया की सबसे तेज गति से तरक्की करने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, जो कभी चीन के नाम दर्ज हुआ करता था...

भारत की अर्थव्यवस्था पिछले कई सालों से दुनिया की सबसे तेज तरक्की करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी हुई है. पहले लंबे समय तक यह खिताब चीन के पास था, लेकिन भारत ने अब चीन को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. मल्टीलैटरल लेंडिंग एजेंसी आईएमएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि यह कोई हैरानी की बात नहीं है.

इस कारण नहीं हो रहा आश्चर्य

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एशिया एवं प्रशांत (एपीएसी) विभाग के डाइरेक्टर कृष्णा श्रीनिवासन ने बताया है कि उन्हें इस बात कोई हैरानी क्यों नहीं है. बकौल श्रीनिवासन, दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना करें तो इसमें कोई हैरानी की बात नजर नहीं आती है. भारत की तुलना में चीन 4 गुना बड़ा है और ऐसे में भारत की ग्रोथ रेट चीन से ज्यादा होना कोई असामान्य बात नहीं है.

चीन और भारत की जीडीपी का साइज

इन्वेस्टोपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, करीब 26 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ अमेरिका अभी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, वहीं 18 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर है. भारत की अर्थव्यवस्था का आकार अभी 3.75 ट्रिलियन डॉलर के आस-पास है और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है.

निकट भविष्य में नहीं हैं चुनौतियां

श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने यूक्रेन-रूस युद्ध से लेकर पश्चिम एशिया में हुए तनाव तक विभिन्न चुनौतियों का अच्छे से सामना किया है. भारत की आर्थिक वृद्धि दर को प्राइवेट सेक्टर के मजबूत उपभोग और सार्वजनिक निवेश से समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने कोई खास चुनौती नजर नहीं आ रही है. हालांकि उन्होंने आने वाले दिनों में अहम सुधारों की जरूरत पर बल दिया.

ऐसे बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 1 अप्रैल से शुरू हुए नए वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है. यह वित्त वर्ष 2024-25 के अनुमान में आईएमएफ के द्वारा 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी है. इससे पहले आईएमएफ ने इस वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने का अनुमान दिया था. 31 मार्च को समाप्त हुए पिछले वित्त वर्ष में आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रहने का अनुमान दिया है. हालांकि आरबीआई समेत वित्त मंत्रालय को पिछले वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 8 फीसदी के पार निकलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: लार्ज कैप के इन 7 म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को दिया बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget