एक्सप्लोरर

सिबिल स्कोर के अलावा इन बातों पर निर्भर करता है आपको लोन मिलेगा या नहीं

आज यहां जानें कि आपको लोन लेने के लिए और किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है और इनके पूरा न होने के चलते आपको लोन मिलना मुश्किल हो सकता है.

नई दिल्लीः अक्सर आम लोगों की ये धारणा होती है कि लोन मिलने के लिए सिबिल स्कोर ठीक होना ही काफी है लेकिन आज आपको हम बताएंगे कि लोन मिलने के लिए सिर्फ क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर ठीक होना ही काफी नहीं है, इसके लिए कुछ और बातों का होना भी जरूरी है. क्रेडिट स्कोर अच्छा होने के बावजूद अगर कुछ खास मानकों को पूरा नहीं कर पाए तो भी आपके लिए लोन मिलना मुश्किल हो सकता है. आज यहां जानें कि आपको लोन लेने के लिए और किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है और इनके पूरा न होने के चलते आपको लोन मिलना मुश्किल हो सकता है.

इनकम जिस भी बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं वो सबसे पहले देखता है कि लोन के लिए एप्लाई करने वाले ग्राहक की सैलरी कितनी है. हरेक बैंक का एक निश्चित मापदंड है कि वो उस सीमा से कम सैलरी वालों को लोन नहीं देगा. लिहाजा अगर आपकी सैलरी बैंक के मापदंड पर खरी नहीं उतरती तो आपको बैंक लोन वहीं देगा.

आयु बैंक 60 साल तक की आयु वालों को ही लोन अमाउंट देना पसंद करते हैं और इसके पीछे वजह है कि बैंक ये मानता है कि 60 साल की आयु के बाद चूंकि व्यक्ति रिटायर हो जाता है तो उसके लिए लोन को पेंशन की रकम से चुकाना मुश्किल होता है. लिहाजा बैंक नौकरीपेशा और 60 साल से कम आयु वालों को ही लोन देने को वरीयता देते हैं.

गारंटर अगर आप किसी लोन के गारंटर बने हैं तो आपके लिए उस लोन को चुकाने की भी समान जिम्मेदारी होती है और अगर आपने जिसकी गारंटी ली है तो आपके लिए ये जरूरी होगा कि उस लोन को भी समय पर चुकाया जा रहा हो. यदि आपका मित्र जिसके लोन की गारंटी आपने ली हुई है वो सही समय पर उसकी ईएमआई नहीं चुका रहा है तो इसके चलते आपको नया लोन मिलने में मुश्किल हो सकती है.

जॉब जो लोग जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते हैं कई बार उनके लिए लोन मिलना भी मुश्किल हो सकता है क्योंकि ऐसे लोगों के अस्थिर होने या जॉब सिक्योरिटी पर संशय हो सकता है. जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने वाले लोगों के लिए बैंकों को भरोसा कम होता है लिहाजा आपको नौकरी में थोड़ा स्थायित्व दिखाना चाहिए.

जॉब वर्कप्लेस जिस संस्थान में आप नौकरी करते हैं उसका रेप्युटेड होना भी जरूरी होता है क्योंकि किसी छोटी संस्था जिसका ज्यादा नाम न हो या जहां ज्यादा कर्मचारी काम न करते हों ऐसी जगह जॉब करने वालों के लिए लोन मिलना भी कई बार मुश्किल हो सकता है. लिहाजा आप अच्छे एंप्लॉयर के यहां नौकरी कर रहे हों तो आपको लोन मिलने में आसानी हो सकती है.

तो इन बातों को ध्यान रखेंगे तो आपको पता चलेगा कि सिबिल स्कोर के अलावा भी कुछ तथ्य होते हैं जिनकी आपको लोन दिलाने में अहम भूमिका होती है और सिर्फ सिबिल स्कोर अच्छा होने से ही आप लोन लेने के लिए एलिजिबिल नहीं हो जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत
1977 में रिलायंस ले आया IPO... कैसे धीरूभाई अंबानी ने बदली थी आम जनता की किस्मत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget