एक्सप्लोरर

इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट डूब गए ये म्यूचुअल फंड्स, कहीं आपने भी तो नहीं किया है इसमें निवेश

आंकड़ों के मुताबिक, 35 अलग-अलग म्यूचुअल फंडस् के पास इंडसंड बैंक के 20.88 करोड़ से ज्यादा शेयर थे. इनकी कूल वैल्यू 20,760 करोड़ रुपये थी, लेकिन हालिया गिरावट के बाद ये घटकर 14600 करोड़ रुपये रह गई.

आज शेयर मार्केट में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और इसी दौरान इंडसइंड (INDUSIND) बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले दिनों मंगलवार को इंडसइंड बैंक के शेयर लगभग 27 परसेंट तक टूटकर 656.80 रुपये पर बंद हुए. इसी गिरावट के कारण बैंक के मार्केट कैप में 19,000 करोड़ रुपये की भारी कमी आ गई. बैंक की शेयरों की बात करें तो 52 हफ्तों का निचला स्तर 649 रुपये और सबसे ऊपरी स्तर 1,576.35 रुपये प्रति शेयर रहा है. 

बता दें की हाल हीं में आरबीआई (RBI) ने बैंक के सीईओ (CEO) का कार्यकाल तीन साल की जगह सिर्फ एक साल के लिए बढ़ाया, जिसके बाद बैंक के शेयर गिरने लगे. वहीं इंडसंड बैंक के शेयरों में गिरावट के और भी कारण बताए जा रहे हैं. बैंक ने जब अपने इंटरनल अकाउंट्स की जांच की तो डेरिवेटिव पोर्टोफोलियो में मिसमैच सामने आई, जिसके कारण बैंक के प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट (P&L STATEMENT)  पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

इन फंड्स को लगा झटका

इंडसंड बैंक कि शेयरों की बात करें तो कई म्यूचुअल फंड्स भी इंडसंड बैंक के शेयरों में भारी मात्रा में निवेश किए हुए हैं. ऐस इक्विटीज (ACE EQUITIES) के फरवरी 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, 35 अलग-अलग म्यूचुअल फंडस् के पास इंडसंड बैंक के 20.88 करोड़ से ज्यादा शेयर थे. इनकी कूल वैल्यू करीब 20,760 करोड़ रुपये थी, लेकिन ताजा गिरावट के बाद ये घटकर 14,600 करोड़ रुपये रह गई है.

सबसे ज्यादा होल्डिंग आईसीआईसीआई (ICICI) प्रू़डेंशियल म्युचुअल फंड के पास थी, जिसकी कुल वैल्यू 3,779 करोड़ रुपये थी. इसके बाद HDFC म्यूचुअल फंड के पास 3,564 करोड़ रुपये और SBI म्यूचुअल फंड के पास 3,048 करोड़ के शेयर थी. इसके अलावा, UTI, निप्पॉन इंडिया, बंधन और फ्रैंकलिन टेम्पलटन जैसे अन्य म्यूचुयल फंड्स ने भी 740 करोड़ से लेकर 2,447 करोड़ रुपये तक का इनवेस्ट कर रखा था. 

अलग-अलग फंड्स की बात करें तो

ICICI प्रूडेंशियल फंड 3,779 करोड़ रुपये के 3.81 करोड़ शेयर, HDFC म्यूचुअल फंड 3,564 करोड़ रुपये के 2.8 करोड़ शेयर और SBI म्यूचुअल फंड 3,048 करोड़ रुपये के 3.07 करोड़ शेयर थे. इसके अलावा फरवरी 2025 तक कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पास 522 करोड़ और 517 करोड़ रुपये के शेयर थे.

 इन फंड्स के भी वैल्यू गिरे

  • क्वांट म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियों में 30.77 लाख शेयर थे, जिसकी कुल वैल्यू 304.65 करोड़ रुपये थी.
  • जीरोधा म्यूचुअल फंड और व्हाइटओक कैप्टिल म्यूचुअल फंड के पास 2.76 करोड़ और 1.96 करोड़ रुपये के शेयर थे.
  • एडलवाइस म्यूचुअल फंड के पास 24.76 लाख शेयर थे जिसकी कुल वैल्यू 245 करोड़ रुपये थी.
  • डीएसपी म्यूचुअल फंड के पास 16.79 लाक शेयर थे जिसकी कुल वैल्यू 166.29 करोड़ रुपये थी.

अब सवाल ये है कि म्यूचुअल फंड्स को कितना नुकसान हुआ?

गिरावट के बाद 11 मार्च तक इंडसइंड बैंक के शेयरों में म्यूचूअल फंड्स का कुल निवेश 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया. ये गिरावट इसलिए आई क्योंकि बैंक ने बताया कि डेरिवेटिव लेनदेन के वैल्यूएशन में बदलाव की वजह से उसकी नेटवर्थ पर 2.4 परसेंट का असर पड़ा है. कुल मिलाकर, इस पुरे घटनाक्रम में इंडसइंड बैंक के इनवेस्टर और म्यूचुअल फंड्स को भारी नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़े: EPFO ने किए 3 बड़े बदलाव, हर कर्मचारी के लिए जरूरी है ये खबर, सीधे आपके पैसे पर पड़ेगा असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न कार-न सोना, ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी की कितनी है नेटवर्थ, बनेंगे बंगाल के CM
न कार-न सोना, ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी की कितनी है नेटवर्थ, बनेंगे बंगाल के CM
Pakistan LPG: पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग, वहां अब कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?
पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग, वहां अब कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?
धोनी बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, IPL के बाहर भी 'कैप्टन कूल' का जलवा, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा
धोनी बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, IPL के बाहर भी 'कैप्टन कूल' का जलवा, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा
E-Rupee: ई-रुपया क्या होता है, इससे क्या फायदा होता है और यह काम कैसे करता है? आपके काम आएगी ये जानकारी
ई-रुपया क्या होता है, इससे क्या फायदा होता है और यह काम कैसे करता है? आपके काम आएगी ये जानकारी

वीडियोज

Bengal New CM: कौन बनेगा बंगाल का सीएम? | Dilip Ghosh | BJP | Subhendu Adhikari
Tamil Nadu Government Formation: TVK विधायक औरवरिष्ठ नेताओं की बैठक
Bengal New CM: Suvendu Adhikari नहीं बंगाल में ये होंगे नए सीएम?
Tamil Nadu Government Formation: सत्ता की लड़ाई में नया मोड़, छोटे दल बनेंगे किंगमेकर?
Suvendu Adhikari's PA shot dead: 3 हिस्ट्रीशीटर..पर हत्यारा अब भी दूर क्यों? | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी: पिता रहे कैबिनेट मंत्री, खुद नहीं की शादी, कांग्रेस से CM की कुर्सी तक का सफर
शुभेंदु अधिकारी: पिता रहे कैबिनेट मंत्री, खुद नहीं की शादी, कांग्रेस से CM की कुर्सी तक का सफर
अखिलेश यादव का पोस्ट कांग्रेस पर निशाना? तारिक अनवर का ऐसा जवाब, 'उन्होंने अपनी पार्टी की...'
अखिलेश यादव का पोस्ट कांग्रेस पर निशाना? तारिक अनवर का ऐसा जवाब, 'उन्होंने अपनी पार्टी की...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर हो गया ट्रोल
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर ट्रोल
Tarot Weekly Horoscope 10 to 16 May 2026: टैरो कार्ड्स से जानें लव, करियर और धन का हाल, पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल
Tarot Weekly Horoscope 10 to 16 May 2026: टैरो कार्ड्स से जानें लव, करियर और धन का हाल, पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल
Embed widget