एक्सप्लोरर

PSU Banks: इन 5 सरकारी बैंकों को सेबी से राहत की उम्मीद, फिर से मिल सकती है 2 साल की छूट

SEBI: इन 5 बैंकों के पास मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम का पालन करने के लिए अगस्त तक का समय है. हालांकि, उससे पहले ही सरकार ने सेबी से और ज्यादा समय देने की मांग की है.

SEBI: भारत में इस समय 12 सरकारी बैंक (Public Sector Banks) हैं. इनमें से 5 बैंकों ने अभी तक मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (Minimum Public Shareholding) नियम का पालन नहीं किया है. इन बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 75 फीसदी से ज्यादा है. सेबी के अनुसार, हर लिस्टेड कंपनी की कम से कम 25 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक के पास होनी चाहिए. इन 5 बैंकों को इसी साल अगस्त तक एमपीएस नियम का पालन करना है. हालांकि, फिलहाल इसकी उम्मीद नजर नहीं आ रही. ऐसे में सेबी की ओर से इन सभी बैंकों को 2 साल का वक्त और मिल सकता है.  

सेबी ने 5 बैंकों को अगस्त, 2024 तक का दिया था समय

फाइनेंशियल सेक्रेटरी विवेक जोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि सेबी ने इन 5 बैंकों को अगस्त, 2024 तक का समय दिया था. अब हमने डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स से इस समय सीमा में विस्तार की मांग की है. आम तौर पर सेबी ऐसे मामलों में 2 साल का समय दे देता है. हमें पूरी उम्मीद है कि यह समय इन 5 बैंकों को भी मिल जाएगा. फिलहाल पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) में सरकार की 98.25 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) में 96.38 फीसदी, यूको बैंक (UCO Bank) में 95.39 फीसदी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में 93.08 फीसदी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) में 86.46 फीसदी है.

सभी बैंक अपने-अपने हितों के हिसाब से फैसले लेंगे

विवेक जोशी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में उसकी हिस्सेदारी इसी वित्त वर्ष में 75 फीसदी से नीचे चली जाए. हालांकि, ये सभी बैंक अपनी जरूरतों के हिसाब से हिस्सेदारी बेचने का फैसला लेंगे. इसके लिए क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल प्लेसमेंट (QIP) या किसी अन्य रूट का सहारा भी लिया जा सकता है. मार्केट की स्थितियों और शेयरहोल्डर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ये सभी बैंक अपने-अपने फैसले लेंगे.

तैयार करने हैं एसबीआई और आईसीआईसीआई जैसे बैंक 

विकसित भारत विजन 2047 (Viksit Bharat) के बारे में उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (Department of Economic Affairs) इस बारे में योजना तैयार कर रहा है. हम चालू वित्त वर्ष में ही अपनी रणनीति घोषित कर देंगे. हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि साल 2047 तक हमें एसबीआई (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) जैसे कितने ग्लोबल बैंक की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही बैंकिंग कंपनियों और आईटी कंपनियों की जरूरत को लेकर भी चर्चा की जा रही है. इसके अलावा कानूनों में भी बदलाव किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Black Money Act: ब्लैक मनी एक्ट को लेकर मच रहा हल्ला, क्या सच में विदेश जाने से पहले देना होगा टैक्स सर्टिफिकेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
Flight Tickets: 4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
Petrol-Diesel Price: होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?
होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget