एक्सप्लोरर

Best Multibagger Stocks: प्रॉफिट के जादूगर हैं ये 5 मल्टीबैगर शेयर, एक साल में दिया 6 गुना रिटर्न

Best Multibagger Stocks: शक्ति पंप्स के शेयर बीते दो वर्षों से निवेशकों को कमाल का रिटर्न दे रहे हैं. सिर्फ साल 2024 की बात करें तो इस शेयर ने इस साल अपने निवेशकों को 600 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Best Multibagger Stocks: शेयर बाजार (Stock Market) में तगड़ा मुनाफा कमाने के लिए निवेशकों को हमेशा मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger Shares) की तलाश होती है. जिन्हें सही समय पर अच्छे मल्टीबैगर शेयर मिल जाते हैं, उनको कुछ ही समय में कई गुना का प्रॉफिट हो जाता है. आज हम आपको ऐसे 5 स्टॉक बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2024 में 600 फीसदी का रिटर्न दिया है.

पहले नंबर पर है शक्ति पंप्स

शक्ति पंप्स के शेयर बीते दो वर्षों से निवेशकों को कमाल का रिटर्न दे रहे हैं. सिर्फ साल 2024 की बात करें तो इस शेयर ने इस साल अपने निवेशकों को 600 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि, 2023 में इसका रिटर्न 151 फीसदी था.

दूसरे नंबर पर है शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक

शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक के शेयर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक के शेयरों ने अपने निवेशकों को साल 2024 में 328 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. इस साल भी बीते कुछ दिनों में ही यह शेयर 8 फीसदी तक बढ़ चुका है.

तीसरे नंबर पर हैं इंसॉलेशन एनर्जी के शेयर

इंसॉलेशन एनर्जी के शेयरों ने भी अपने निवेशकों को बीते वर्ष यानी 2024 में कमाल का रिटर्न दिया है. इस शेयर ने अपने निवेशकों को साल 2024 में 330 फीसदी का रिटर्न दिया है. आपको बता दें, 2022 में इस कंपनी के एक शेयर की कीमत सिर्फ 38 रुपये थी, जबकि आज इंसॉलेशन एनर्जी के एक शेयर की कीमत 3500 रुपये है.

चौथे नंबर पर हैं जीना सीखो लाइफकेयर के शेयर

जीना सीखो लाइफकेयर वह मल्टीबैगर शेयर वाली कंपनी है, जिसने अपने निवेशकों को साल 2022 के बाद से कमाल का रिटर्न दिया है. साल 2024 की बात करें तो इसके शेयरों ने अपने निवेशकों को 260 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 2023 में इसके शेयरों ने 352 फीसदी का रिटर्न दिया था.

पांचवें नंबर पर है पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज

पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयरों ने अपने निवेशकों को 260 फीसदी का कमाल का रिटर्न दिया है. साल 2024 में इस कंपनी का शुद्ध लाभ भी काफी बढ़ा. कंपनी ने साल 2024 में कुल 110 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले आंकड़े के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 2 हजार का नोट बंद करने के बाद क्या 5,000 रुपए का नोट जारी करने जा रहा है RBI? सामने आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार सुस्त, 109 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी की फ्लैट ओपेनिंग
हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार सुस्त, 109 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी की फ्लैट ओपेनिंग
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget