एक्सप्लोरर

2 हजार का नोट बंद करने के बाद क्या 5,000 रुपए का नोट जारी करने जा रहा है RBI? सामने आया बड़ा अपडेट

5000 Rupee Note: ऐसा नहीं है कि भारत में कभी भी 5000 के नोट नहीं रहे हैं. देश में साल 1938 में पहली बार 5000 रुपये के नोट छपे थे, उस वक्त अंग्रेजों का राज था. बाद में इसे 1946 में बंद कर दिया गया था.

5000 Rupee Note: नोटबंदी के बाद जब देश में 1000 के नोट बंद हुए तो उनके बाद 2000 के नोट जारी किए गए. हालांकि, कुछ ही समय में इस नोट को भी बंद कर दिया गया. लेकिन, अब सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 5000 का नोट जारी करने वाला है. सबसे बड़ी बात कि इस नोट की जानकारी के साथ इसकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है. चलिए, जानते हैं कि इस वायरल पोस्ट की सच्चाई क्या है.

क्या सच में जारी होने जा रहा 5 हजार का नोट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज पर अब पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट का जवाब आया है. पीआईबी ने अपने पोस्ट में साफ किया है कि आरबीआई ऐसा कोई नोट जारी नहीं करने जा रहा है. यह खबर पूरी तरह से गलत है. देश में इस वक्त 10, 20, 50, 100, 500 और 2000 के ही नोट लीगल टेंडर यानी वैध हैं. हालांकि, साल 2023 से ही आरबीआई ने 2 हजार के नोट छापने बंद कर दिए हैं और लोगों से अपील भी की है कि अगर उनके पास 2000 के नोट हैं तो उसे बैंक में जमा करा दें.

वायरल हो रहे पोस्ट में क्या-क्या लिखा है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में यूजर ने लिखा है, '5000 New Note. पांच हजार रुपये के नए नोट जारी होने वाले हैं. आरबीआई ने इसकी जानकारी दी है. आरबीआई जल्द ही 5 हजार रुपये के नए नोट जारी करेगा.'

हालांकि, इस पोस्ट का खंडन करते हुए पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी दी है कि यह खबर पूरी तरह से फेक है और आरबीआई ऐसा कोई नोट जारी नहीं करने जा रहा है.

पहले हुआ करते थे 5 हजार के नोट

ऐसा नहीं है कि भारत में कभी भी 5000 के नोट नहीं रहे हैं. देश में साल 1938 में पहली बार 5000 रुपये के नोट छपे थे, उस वक्त अंग्रेजों का राज था. बाद में इसे 1946 में बंद कर दिया गया था. हालांकि, आजादी के बाद 1954 में एक बार फिर देश में 5000 के नोट छपे और इसे आजाद भारत की सरकार ने छापा था. लेकिन, 1978 में 5000, 1000 और 10000 के नोट को वापिस ले लिया गया था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Apple के नए CFO केवन पारेख? इतने करोड़ मिलेगी सैलरी, टिम कुक ने बताया 'परफेक्ट च्वॉइस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget