एक्सप्लोरर

Travelling Career: बेफिक्र होकर करिए दुनिया की सैर, इन 3 करियर में मिलते हैं सिर्फ घूमने के पैसे

Career in Traveling: जैसे-जैसे समय बदल रहा है, नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है और उसी हिसाब से लोगों की जीवनशैली बदल रही है. इसका असर करियर विकल्पों के चयन के ऊपर भी हो रहा है...

दुनिया की सैर करना भला कौन नहीं चाहता होगा, लेकिन हर कोई ऐसा कर नहीं पाता है. सभी के साथ अपनी मजबूरियां होती हैं. कहीं नौकरी का बंधन तो कहीं कमाई का संकट. लोगों को दुनिया की सैर करने से रोकने का सबसे बड़ा कारण यही है. लेकिन क्या हो कि आपको दुनिया की सैर करने से ऐसी कमाई हो जाए कि आपको कुछ और करने की जरूरत ही नहीं रहे? यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि बदले समय का बदला हुआ सच है.

बदल रही है लोगों की सोच

दरअसल जैसे-जैसे समय बदल रहा है, नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है और उसी हिसाब से लोगों की जीवनशैली बदल रही है. इसका असर करियर विकल्पों के चयन के ऊपर भी हो रहा है. अब हर कोई 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहता. खासकर नई पीढ़ी को यह बहुत बड़ा बंधन लगता है. ऐसे लोगों को मदद मिल रही है सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्मों के उभार से, जिसने तेजी से उभरते इंफ्लुएंसर मार्केट और इंफ्लुएंसर इकोनॉमी को सामने लाया है.

हम बता रहे हैं 3 विकल्प

अगर आपको भी दुनिया की सैर करना पसंद है और 9 से 5 की सामान्य नौकरी करना बंधन लगता है, तो हम आज आपको करियर के 3 ऐसे विकल्पों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी कमाई की टेंशन को तो दूर करेंगे ही, साथ ही पूरी दुनिया में घूमने का भी मौका मिलेगा. सबसे मजेदार बात है कि आपको दुनिया की सैर करने के लिए ही सैलरी भी मिलेगी.

फ्लाइट अटेंडेंट व पायलट: एविएशन इंडस्ट्री में काफी संभावनाएं हैं. इसमें मोटी सैलरी भी मिलती है. इस इंडस्ट्री की सबसे खास बात यह है कि आपको हर रोज दुनिया के आसमानों को नापने का मौका मिलता है. आप फ्लाइट अटेंडेंट से लेकर पायलट व को-पायलट तक के विकल्पों को आजमा सकते हैं. इस करियर में आपको दुनिया की सैर करते हुए मोटी सैलरी मिलेगी.

ट्रैवल ब्लॉगर: सोशल मीडिया ने इस काम को लोकप्रिय बना दिया है. आप निश्चित ऐसे इंफ्लुएंसर को जानते होंगे, जिसने अपनी ठीक-ठाक नौकरी छोड़ दी और अभी दुनिया की सैर कर रहा है. ऐसे लोग अपने यात्रा के अनुभवों को ब्लॉग या व्लॉग के जरिए दुनिया के साथ साझा करते हैं. इससे उन्हें लाखों लोग फॉलो करने लगते हैं और यहीं से उन्हें इतनी कमाई होने लगती है कि अच्छी-अच्छी नौकरियां बहुत पीछे छूट जाती हैं.

क्रूज शिप क्रू: यात्रा के शौकीनों के लिए यह भी शानदार करियर विकल्प है. क्रूज शिप एक बार यात्रा पर निकलते हैं तो महीनों तक विभिन्न देशों की सैर करते हैं. ऐसे में क्रूज शिप के चालक दल के सदस्यों को भी तमाम उन देशों की सैर करने का मौका मिलता है. इसमें डांसर और सिंगर से लेकर शेफ, फिटनेस इंस्ट्रक्टर और वेटर तक की नौकरियां होती हैं.

ये भी पढ़ें: टैक्स भरने में भी धोनी नंबर-1, जानें संन्यास के बाद कितनी कर लेते हैं कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget