एक्सप्लोरर

यूं ही नहीं अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक धड़ाम हुआ शेयर बाजार, इसके लिए ये 3 बड़े फैक्टर जिम्मेदार

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार आरबीआई की तरफ से 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो बाजार के लिए ये एक सकारात्मक संकेत होगा.

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन फिर एक बार बेहद निराशाजनक रहा. पांच मिनट के अंदर ही करीब 19 लाख करोड़ रुपये का निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. निफ्टी लगभग 1000 अंक नीचे फिसल गया. निफ्टी में ये करीब पिछले 10 महीने में सबसे बड़ी गिरावट थी. रिलायंस से लेकर टीसीएस तक के शेयर लुढ़कते हुए नजर आए. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टैरिफ के ऐलान के बाद क्यों अमेरिका से लेकर चीन, दक्षिण कोरिया से लेकर भारत तक शेयर बाजार में इस कदर कोहराम मचा हुआ है? आइये पांच प्वाइंट्स में विस्तार से जानते हैं.

1-आर्थिक संकट का खौफ

ट्रंप प्रशासन की तरफ से जब से टैरिफ की घोषणा की गई है और दुनियाभर के करीब 180 से ज्यादा देशों को इसके दायरे में लाया गया है, उसके बाद से महंगाई बढ़ने, कंपनियों के मुनाफे घटने और उपभोक्ता के कमजोर सेंटिमेंट की आशंका है. अगर जानकारों की मानें तो न सिर्फ वैश्विक आर्थिक रफ्तार पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है बल्कि अगर ये नीति इसी तरह से लंबे समय तक रही तो वैश्विक मंदी का आना तय है. अगर वैश्विक मंदी आती है तो भारत भी उस असर से अछूता नहीं रहेगा, भले की उसका प्रभाव कम क्यों न हो.

2-RBI एमपीसी बैठक के नतीजे

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की 7 से 9 अप्रैल को मीटिंग हो रही है, 9 तारीख को नतीजे आएंगे. हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार आरबीआई की तरफ से 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत होगा. इसके साथ ही, खुदरा महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े 11 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. इससे भी काफी हद तक भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को समझने में मदद मिलेगी.

3-बिकवाली का तूफान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ के एलान के बाद से लगातार शेयर बाजारों में गिरावट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी-कभी किसी चीज को ठीक करने के लिए कड़वी दवा देनी पड़ती है. राष्ट्परति ट्रंप ने ये भी साफ कर दिया कि इसमें कोई चिंता की बात नहीं है. जबकि, दूसरी तरफ एशियाई शेयर बाजारों पर सोमवार को भारी गिरावट का दौर देखने को मिला है, जहां जापान के निक्केई में मार्केट ओपन होते ही 225 प्वाइंट्स की गिरावट हुई. 

जबकि, ऑस्ट्रेलिया के एस एंड पी 200 में 6.5 प्रतिशत की गिरावट के सात 7184.70, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2328.52 पर रहा. इससे पहले, अमेरिकी नैस्डैक में शुक्रवार को करीब 7 फीसदी की गिरावट पर बाजार बंद हुआ था. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये गिरावट तो कुछ भी नहीं है, अगर स्थिति नहीं संभली तो अमेरिकी मार्केट का हाल ऐसा हो सकता है, जैसा 1987 में हुआ था.

ये भी पढ़ें: Stock Market Crash: सेंसेक्स में भारी गिरावट, 19 लाख करोड़ स्वाहा, रिलायंस-TCS के शेयर हुए धड़ाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget