एक्सप्लोरर

Investment Tips: इन तीन सरकारी स्कीम में करेंगे निवेश तो होंगे कई फायदे, बचेगा टैक्स, मिलेगा बेहतर ब्याज

Investment Plan: इन स्कीम में निवेश कर टैक्स छूट के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है. इनके जरिए आप जीवन के अहम वित्तिय लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं.

Where to invest: आप अगर निवेश के बारे में सोच रहे हैं और चाहते हैं कि आपको बेहतर रिटर्न के साथ-साथ इनकम टैक्स छूट का लाभ भी मिले तो पोस्ट ऑफिस की 3 स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं. इनमें निवेश करके आप इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की रकम पर टैक्स बचा सकते हैं.  इनके जरिए आप जीवन के अहम वित्तिय लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं. आप अपनी जरुरत के मुताबिक इनमें से कोई एक योजना चुन सकते हैं. जानते हैं ये योजनाएं क्या हैं-

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

  • NSC में निवेश पर 6.8% सालाना ब्याज मिल रहा है.
  • ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है.
  • इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये निवेश करना होगा. निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.
  • NSC खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है.
  • 10 साल से ज्यादा उम्र के माइनर भी परैंट्स की देखरेख में खाता खुलवा सकते हैं.
  • निवेश करने पर आप इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की रकम पर टैक्स बचा सकते हैं.

टाइम डिपॉजिट स्कीम

  • इस स्कीम में एक तय अवधि के लिए एकमुश्त पैसा निवेश करना होता है. यह एक तरह की एफडी ही है.
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5 से 6.7% तक ब्याज दर की पेशकश करता है.
  • 5 साल की सावधि जमा के तहत निवेश करने पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं.
  • 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.
  • 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है. ज्वॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है.

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड

  • फिलहाल डाक घर पब्लिक प्रॉविडेंट फंड खातों में जमा राशि पर 1% ब्याज मिल रहा है.
  • यह योजना EEE स्टेटस के साथ आती है. इसमें तीन जगह टैक्स लाभ मिलता है. योगदान, ब्याज आय और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि, तीनों ही टैक्स फ्री होती हैं.
  • आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
  • पीपीएफ खाता केवल 500 रुपए से खोला जा सकता है. लेकिन बाद में हर साल 500 रुपए एक बार में जमा करना जरूरी है.
  • इस अकाउंट में हर साल अधिकतम 5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं.
  • यह स्कीम 15 साल के लिए है, जिससे बीच में नहीं निकला जा सकता है. लेकिन इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Multibagger Stock Tips: पिछले साल सितंबर में अगर इस स्टॉक में किया होता 1 लाख रुपये का निवेश तो आज मिलते 9.94 लाख रुपये

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 2021 में दिखाई 300% से अधिक तेजी, शेयरधारकों को कर दिया मालामाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget