एक्सप्लोरर

Theft Luggage: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... अगर सफर में खो गया सामान तो रेलवे की नहीं होगी कोई जिम्मेदारी!

Theft Luggage in Railway: अगर आप भी अक्सर भारतीय रेल से सफर करते हैं तो सुप्रीम कोर्ट का यह ताजा फैसला आपके लिए बड़े काम का है. अगली बार सफर पर निकलने से पहले इसे जरूर जान लीजिए...

भारतीय रेल देश में लोगों के आवागमन के सबसे मुख्य साधनों में से एक है. हर रोज करोड़ों यात्री भारतीय रेल से सफर करते हैं. इनमें कई स्कूल-कॉलेज जाने वाले होते हैं तो कई लोगों का घर से दफ्तर का सफर रेलवे से पूरा होता है. आपने भी जरूर भारतीय रेल से यात्रा की होगी. अब अगर अगली बार आप रेलवे से सफर करने जाएं तो उससे पहले आपको सुप्रीम कोर्ट के एक ताजा फैसले को जरूर जान लेना चाहिए.

इस अनाउंसमेंट की बांध लें गांठ

आपने रेलवे से सफर करते दौरान कई बार ये अनाउंसमेंट सुना होगा... ‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यात्री अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें’. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब सुप्रीम कोर्ट ने भी इस अनाउंसमेंट पर मुहर लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि अगर सफर के दौरान आपका कोई सामान खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो उसके लिए रेलवे जिम्मेदार नहीं है और इसे रेलवे की ओर से सेवा में कमी नहीं माना जा सकता है.

इस मामले को सुन रही थी कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग यानी एनसीडीआरसी के एक फैसले के खिलाफ आई याचिका को सुन रही थी. संबंधित मामले में एक व्यवसायी का सामान खो गया था. व्यवसायी ने जिला उपभोक्ता मंच के समक्ष दावा किया था कि एक ट्रेन से यात्रा करते समय उसकी कमर में बंधी बेल्ट में रखे एक लाख रुपये खो गए थे और उसने अपने नुकसान के लिए रेलवे से भरपाई की मांग की थी. एनसीडीआरसी ने रेलवे को एक व्यवसायी को एक लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था.

अपने सामान की खुद करें रक्षा

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला की अवकाशकालीन पीठ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के उस आदेश को निरस्त कर दिया. पीठ ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान किसी के सामान की चोरी होना रेलवे की सेवा में कमी नहीं कहा जा सकता. अगर यात्री अपने सामान की रक्षा खुद नहीं कर पाता है तो इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने की ये टिप्पणी

पीठ ने कहा,हम यह समझने में विफल हैं कि चोरी को किसी भी तरह से रेलवे की सेवा में कमी कैसे कहा जा सकता है. अगर यात्री अपने सामान की रक्षा करने में सक्षम नहीं है, तो रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: डिस्काउंट पर खरीद लीजिए सरकार से सोना, अगले सप्ताह मिलने वाला है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget