एक्सप्लोरर

Chinab Railway Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल कश्मीर में तैयार, पीएम कर सकते है उद्घाटन, देखें क्या है खास

Kashmir Valley को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए चिनाब नदी (Chinab River) पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल का निर्माण कार्य भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा किया जा रहा है.

Chenab Railway Bridge Project : कश्मीर में विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल (Chinab Railway Bridge) बनकर तैयार हो गया है. सम्भावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को इस ब्रिज का उद्घाटन कर सकते है. कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए चिनाब नदी (Chinab River) पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल का निर्माण कार्य भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा किया जा रहा है. 

98 प्रतिशत काम पूरा 
आज 13 अगस्त तक ओवरआर्च डैक को लगाने काम भी पूरा हो गया है. डैक पूरा होने के बाद पुल निर्माण का 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने संबोधन में इस पुल का जिक्र कर सकते हैं. चिनाब ब्रिज के नाम से जाना जाने वाला ये पुल इस साल दिसंबर तक रेल यातायात के लिए भी चालू हो सकता है. 

कितना बड़ा है पुल 
आपको बता दे कि यह पुल पेरिस के एफिल टावर से करीब 35 मीटर और कुतुब मीनार के मुकाबले करीब 5 गुना अधिक ऊंचा है. इस पुल की लंबाई 1.315 किलोमीटर है और यह पुल नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर है. इस पुल की आठ की तीव्रता वाली भूकंप को भी सहने की क्षमता है. यह पुल 260 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को भी सह सकता है.

चिनाब नदी पर बना है पुल 
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने अपने ट्विटर हैंडल से इस ब्रिज की तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘बादलों के ऊपर दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क चिनाब ब्रिज.’ बेहद ही खूबसूरत दिख रही यह तस्वीर किसी पेंटिंग से कम नहीं लग रही है. तस्वीर में दिख रहा है कि यह पुल इतना ज्यादा ऊंचा है कि बादल भी इसके कई फीट नीचे दिखाई दे रहे हैं.

रेलवे ने किया तैयार 
चेनाब नदी के ऊपर नदीतल से करीब 359 मीटर की ऊंचाई पर बन रहे इस दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे पुल के मेहराब का काम पिछले साल अप्रैल में ही पूरा हो गया था. इस मेहराब का कुल वजन 10619 मीट्रिक टन है और उसके हिस्सों को केबल क्रेन द्वारा लगाया जाना भारतीय रेलवे द्वारा पहली बार किया गया है.

1486 करोड़ रुपये की लागत हो रहा तैयार 
इस पुल को बनाने का लक्ष्य कश्मीर घाटी की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है. इसका निर्माण उधमपुर- श्रीनगर- बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के तहत 1486 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. खुद को सहारा देने वाला मेहराब शानदार अभियांत्रिकी का नमूना है. यह भारत में किसी भी रेल परियोजना में सबसे बड़ी सिविल इंजीनियरिंग चुनौती थी, जिसे इंजीनियरों ने अंजाम तक पहंचाया है.

यह भी पढ़ें:

Neelachal Ispat: रतन टाटा के हाथों बिकी सरकारी कंपनी, 2 साल बाद खुलने को तैयार नीलांचल इस्पात

NPS Scheme : पत्नी के नाम से खुलवाएं ये अकाउंट, हर महीने मिलेंगे गारंटीड 44,793 रुपये, देखें क्या है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget