एक्सप्लोरर

Tata Sons IPO: अब टाटा समूह लाएगा ऐसा आईपीओ कि टूट जाएंगे बाजार के सारे रिकॉर्ड, अभी LIC के पास है कीर्तिमान

India's Biggest IPO: टाटा समूह को भारत के सबसे पुराने और विशाल कारोबारी घरानों में गिना जाता है. समूह के पास पहले से ही एक से बढ़कर एक शानदार उपलब्धियां हैं और अब एक नया रिकॉर्ड उसके नाम होने वाला है.

टाटा भारत का एक ऐसा ब्रांड है, जो दशकों से हर किसी के लिए जाना-पहचाना नाम है. टाटा समूह का कारोबारी साम्राज्य इस कदर विशाल है कि शायद ही कोई ऐसा मिले, जिसने अपने जीवन में किसी न किसी तरीके से टाटा के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया हो. रोज खाने में इस्तेमाल होने वाले नमक से लेकर महीन काम निपटाने वाले सॉफ्टवेयर तक, टाटा के खजाने में सब है. 100 साल से भी पुराने इतिहास में टाटा ने कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं और अब समूह शेयर बाजार में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाना वाला है, जो अभी तक कभी नहीं हुआ है.

19 साल पहले आया था आईपीओ

हम बात कर रहे हैं आईपीओ की. शेयर बाजार में पहले से टाटा के कई शेयर लिस्टेड हैं. आखिरी बार टाटा समूह का आईपीओ करीब 2 दशक पहले आया था, जब समूह की आईटी कंपनी टीसीएस बाजार में उतरी थी. उसके बाद अब टाटा समूह के घराने से नए आईपीओ निकलकर आने वाले हैं. अभी टाटा के आईपीओ के नाम पर महीनों से टाटा टेक्नोलॉजीज की चर्चा हो रही है. इस बीच एक ताजे नियामकीय बदलाव ने टाटा समूह के एक और आईपीओ की राहें तैयार कर दी है.

रिजर्व बैंक के कारण पड़ी जरूरत

अब टाटा समूह से जो नया आईपीओ आ सकता है, वह समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस का होने वाला है. रिजर्व बैंक ने रेगुलेशंस में कुछ बदलाव किया है. बदलावों के तहत रिजर्व बैंक ने टाटा संस को अपर-लेयर एनबीएफसी की कैटेगरी में डाला है. टाटा संस इस कैटेगराइजेशन से बचने के विकल्पों पर गौर कर रही है. इस मामले में जो सबसे सरल विकल्प है, वह है बाजार में लिस्ट होने का. अगर टाटा संस बाजार में लिस्ट होने का विकल्प चुनती है तो उसे इसके लिए आईपीओ लाने की जरूरत पड़ेगी.

इतना बड़ा हो सकता है साइज

मौजूदा नियमों के अनुसार, टाटा संस के पास बाजार में लिस्ट होने के लिए 2 साल का समय है. यानी टाटा संस को सितंबर 2025 से पहले आईपीओ लेकर आना पड़ेगा. अभी टाटा संस की वैल्यू करीब 11 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. अगर आईपीओ आता है तो टाटा ट्रस्ट समेत टाटा संस के विभिन्न शेयरहोल्डर्स को हिस्सेदारी 5 फीसदी तक कम करनी पड़ेगी. टाटा संस में अभी सबसे ज्यादा 66 फीसदी हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है. इस हिसाब से कैलकुलेट करें 5 फीसदी होल्डिंग वाले आईपीओ की वैल्यू करीब 55 हजार करोड़ रुपये हो जाती है.

एलआईसी के नाम है ये रिकॉर्ड

अभी तक भारत के बाजार में इतने बड़े साइज का आईपीओ नहीं आया है. भारतीय बाजार के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड फिलहाल सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास है. एलआईसी पिछले साल 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी, जो भारतीय बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ. उससे पहले यह रिकॉर्ड पेटीएम के नाम था.

भारतीय बाजार के 5 सबसे बड़े आईपीओ

एलआईसी: 2022: 21 हजार करोड़ रुपये
पेटीएम (One97 Communications):2021: 18,300 करोड़ रुपये
कोल इंडिया: 2010: 15,200 करोड़ रुपये
रिलायंस पावर: 2008: 11,700 करोड़ रुपये
जीआईसी: 2017: 11,257 करोड़ रुपये

एक-डेढ़ महीने में इसकी बारी

टाटा समूह उससे पहले टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लेकर आने की तैयारी में है. इसके लिए सेबी के पास ड्राफ्ट सौंपा जा चुका है और बाजार नियामक से डीआरएचपी को मंजूरी भी मिल चुकी है. यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस यानी ऑफर फोर सेल होने वाला है, जिसका मतलब हुआ कि इश्यू में मौजूदा शेयरहोल्डर अपनी होल्डिंग को बेचने का ऑफर देंगे. अभी इस आईपीओ की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह आईपीओ अगले एक-डेढ़ महीने में पेश हो जाएगा.

टाटा समूह के 17 शेयर

टाटा समूह भारतीय शेयर बाजार में मजबूत उपस्थिति रखती है. देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी टीसीएस के अलावा भी टाटा की कई कंपनियां बाजार में लिस्टेड हैं. उनमें टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियां भी हैं व टाइटन और टाटा एलक्सी जैसे मशहूर मल्टीबैगर शेयर भी हैं. टाटा ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अभी समूह के 17 शेयर बाजार में ट्रेड हो रहे हैं.

टाटा समूह के मौजूदा शेयरों की पूरी लिस्ट:

टाटा कंसल्टेंसी लिमिटेड (Tata Consultancy Services Limited)
टाटा स्टील (Tata Steel Limited)
टाटा मोटर्स (Tata Motors Limited)
टाइटन (Titan Company Limited)
टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals Limited)
टाटा पावर (The Tata Power Company Limited)
इंडियन होटल्स कंपनी (The Indian Hotels Company Limited)
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products Limited)
टाटा कम्यूनिकेशंस (Tata Communications Limited)
वोल्टास (Voltas Limited)
ट्रेंट (Trent Limited)
टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (Tata Steel Long Products Limited)
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Corporation Limited)
टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks Limited)
टाटा एलक्सी (Tata Elxsi Limited)
नेल्को (Nelco Limited)
टाटा कॉफी (Tata Coffee Limited)

ये भी पढ़ें: नई पारी शुरू कर रहे हैं सौरव गांगुली, अब टाटा और मित्तल से होगा मुकाबला, करने वाले हैं ऐसा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget