एक्सप्लोरर

Inflation: चुनाव बाद लग सकता है महंगाई का झटका, बढ़ने वाला है फोन चलाने का खर्च!

Inflation in India: जियो और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियां चुनाव के बाद मोबाइल टैरिफ को बढ़ा सकती हैं, जिससे आम लोगों की जेब से होने वाला खर्च बढ़ सकता है...

महंगाई के मोर्चे पर लोगों को लंबे समय के बाद राहत मिलने की शुरुआत हुई है. हालांकि जल्दी ही इस मामले में परेशानियां आ सकती हैं. लोकसभा चुनाव के बाद आम लोगों को महंगाई का नया झटका लग सकता है और यह झटका टेलीकॉम कंपनियां दे सकती हैं.

टेलीकॉम कंपनियों की योजना

एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि जियो और एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही हैं. ये कंपनियां देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कभी भी मोबाइल टैरिफ बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो जून में समाप्त हो रहे चुनाव के बाद लोगों के लिए मोबाइल/फोन यूज करना महंगा होने वाला है.

इतना बढ़ सकता है टैरिफ

पीटीआई की एक रिपोर्ट में एनालिस्ट एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के हवाले से यह आशंका जाहिर की गई है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है कि जिया और एयरटेल जैसी प्रमुख दूरसंचार कंपनियां 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अपने प्लान का महंगा कर सकती हैं. ऐसी आशंका है कि टेलीकॉम कंपनियां चुनाव बाद टैरिफ में 15 से 17 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं.

हालांकि अभी मोबाइल कंपनियों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है. वहीं महंगाई की बात करें तो मार्च महीने में राहत मिलने का क्रम बरकरार रहा. एक दिन पहले आए आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में खुदरा महंगाई की दर 5 फीसदी से नीचे आ गई.

जून तक चलने वाले हैं चुनाव

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इस महीने से सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो रही है. पहले चरण का मतदान अगले सप्ताह 19 अप्रैल को होने वाला है. आखिरी चरण का चुनाव जून के पहले सप्ताह में 1 जून को होगा. उसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आएंगे.

एयरटेल को होगा ज्यादा फायदा

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अनुसार, टैरिफ बढ़ाने से टेलीकॉम कंपनियों को फायदा होने वाला है. सबसे ज्यादा फायदे में भारती एयरटेल रह सकती है. एयरटेल का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (एआरपीयू) अभी 208 रुपये है. यह बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 में 286 रुपये पर पहुंच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, जियो अभी टेलीकॉम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है. पिछले 5-6 सालों में जियो की बाजार हिस्सेदारी 21.6 फीसदी से बढ़कर 39.7 फीसदी पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: नोएडा के घर खरीदारों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget