एक्सप्लोरर

Bryan Johnson: जवान रहने के लिए बेच दी 700 करोड़ की कंपनी, रोज 111 गोलियां खाता है ये अरबपति

Bryan Johnson Anti-Ageing: इस अरबपति के ऊपर हमेशा जवान बने रहने की सनक सवार हो गई है. इसके लिए उसने अपनी 700 करोड़ रुपये की कंपनी भी बेच दी है...

आपने दादी-नानी की कहानियों में एक राजा के बारे में सुना होगा, जो हमेशा जवान बने रहना चाहता था. ऐसी बातें सिर्फ कहानियों में नहीं होती है. वास्तविक दुनिया में भी उस राजा जैसे लोग मौजूद हैं. कम से कम इस अमेरिकी अरबपति की कहानी तो उस राजा से बहुत मिलती-जुलती है, जिसने हमेशा जवान बने रहने के लिए अपनी 700 करोड़ रुपये की कंपनी बेच दी.

आम लोगों से अलग हैं ब्रायन

यह कहानी है अमेरिका के टेक मिलेनियर ब्रायन जॉनसन की, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. ब्रायन जवान बने रहने की अपनी कोशिशों को लेकर अक्सर में चर्चा में रहते हैं. लोग उम्र को मात देने के लिए जीवनशैली में सुधार करते हैं, खान-पान को बेहतर बनाते हैं और योग-अभ्यास का सहारा लेते हैं. ब्रायन इस मामले में आम लोगों से कई कदम आगे चल रहे हैं. वे जवान बने रहने के लिए हर रोज 111 गोलियां (टैबलेट) खाते हैं.

कई तरह की मशीनों का सहारा

इस बात का खुलासा खुद ब्रायन ने ही किया है. टाइम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे जवान दिखने और बने रहने के लिए बड़ी मेहनत करते हैं. इसके लिए वे स्वास्थ्य को मॉनिटर करने वाली कई मशीनों का सहारा लेते हैं. ये मशीनें भी आम नहीं हैं. जैसे- वे एक बेसबॉल कैप पहनते हैं, जिससे उनकी खोपड़ी पर लाल रौशनी पड़ती रहती है. वे एक जेटपैक के साथ सोते हैं, जिसमें नींद के दौरान शरीर की गतिविधियां मॉनिटर करने वाला मशीन अटैच रहता है. वे नियमित तौर पर अपना स्टूल सैंपल कलेक्ट करते रहते हैं.

शरीर पर इतना खर्च करते हैं ब्रायन

उसी इंटरव्यू में ब्रायन ने बताया कि वह फिट रहने और उम्र को मात देने के लिए रोज 111 गोलियां खाते हैं. बताया जाता है कि ब्रायन उम्र को मात देने वाले अपने उपायों पर हर साल 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 16.5 करोड़ रुपये खर्च करते हैं. दरअसल ब्रायन चाहते हैं कि वे न सिर्फ 18 साल के युवा की तरह दिखें, बल्कि उनके शरीर के अंग 18 साल के युवा की तरह ही काम करें. ब्रायन की उम्र अभी 46 साल हो चुकी है.

ब्रायन की विचित्र आदतें बेशुमार

ब्रायन की अजीबोगरीब आदतें इतनी ही नहीं हैं. उन्होंने अपने टीन एज बेटे से खून को एक्सचेंज कराया था. वे लगातार एमआरआई और बॉडी फैट स्कैन जैसे जांच कराते रहते हैं. 30 डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी करती है. उनका ड्राइव करने का तरीका भी विचित्र है. अपनी कार में बैठने पर वह पहले दोहराते हैं कि कार चलाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है. उसके बाद वह बेहद धीमी गति में कार लेकर निकलते हैं.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल प्रेशर से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की अच्छी शुरुआत, इन बड़े शेयरों ने संभाली कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate: सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget