एक्सप्लोरर

Layoffs: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों ने हजारों एंप्लाइज को नौकरी से निकाला, मंदी का साफ संकेत दिखा रही है ये छंटनी

Tech Companies Layoffs: दुनियाभर की टेक कंपनियों में आजकल जो छंटनी का दौर चल रहा है वो बड़ी चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि ये मंदी की ओर इशारा कर रहा है.

Tech Companies Layoffs:  दुनिया की टेक कंपनियों को लेकर जो हाल में छंटनी की खबरें आ रही हैं वो बेहद डराने वाली हैं. ज्यादाकर टेक कंपनियों के एंप्लाइज को ये डर सता रहा है कि जाने कब उनकी कंपनी में छंटनी की तलवार लटकने लगे. दुनिया में आर्थिक संकट की आहट के बीच बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है जिससे ये सवाल उठ रहा है कि क्या आर्थिक मंदी का साया पड़ने लगा है?    

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों से लेकर अन्य बड़ी कंपनियों में हो रही छंटनी

गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों के बाद अब जर्मनी की बिजनेस एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी SAP वैश्विक स्तर पर अपने कुल वर्कफोर्स में से 2.5 फीसदी छंटनी करेगा. SAP करीब 3000 एंप्लाइज कोनौकरियों से निकाल रही है. यही नहीं आर्थिक संकट से निपटने के लिए SAP जर्मनी में भी 200 से अधिक स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है.

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन की लिस्ट में शामिल हुई SAP

इस छंटनी की घोषणा के साथ ही SAP अब अल्फाबेट के स्वामित्व वाली गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अमेजन (Amazon) और मेटा जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने हाल के दिनों में हजारों लोगों को काम से निकाला है. हर कंपनी ने छंटनी के पीछे आर्थिक संकट को ही जिम्मेदार बताया है.

कर्मचारियों की छंटनी का आंकड़ा

SAP- 3000
आईबीएम कॉर्प- 3,900 
अल्फाबेट- 12,000 एंप्लाई
अमेजन- 18,000 एंप्लाई
मेटा- 11,000 एंप्लाई
ट्विटर- 4,000 एंप्लाई
माइक्रोसॉफ्ट- 10,000) एंप्लाई
सेल्सफोर्स-8,000 एंप्लाई

IBM में करीब 3900 एंप्लाइज की छंटनी

गूगल, अमेजॉन, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, एसएपीस सेल्सफोर्स, स्पॉटीफाई और अन्य टेक फर्मों ने हाल ही मे बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है. यूरोपीय सॉफ्टवेयर दिग्गज एसएपी ने गुरुवार को घोषणा की कि वह लगभग 2,900 नौकरियों में कटौती कर रहा है. वहीं आईबीएम ने लगभग 3,900 कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही है.

अमेरिका में टेक कंपनियों में हायरिंग की उम्मीद

टेक कंपनियों द्वारा नौकरियों में लगातार कटौती के बावजूद अमेरिका में इन कंपनियों में पदों की मांग कम नहीं हुई है. इस साल टॉप 10 बेस्ट जॉब्स में से आठ टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियां हैं. जॉब पोर्टल इनडीड के आंकड़ों के अनुसार, उच्च मांग में टेक जॉब में टॉप पर फुल-स्टैक डेवलपर्स हैं, इसके बाद डेटा इंजीनियर, क्लाउड इंजीनियर, सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर और बैक-एंड डेवलपर्स शामिल हैं. डेटा का हवाला देते हुए सीएनबीसी ने रिपोर्ट किया, शीर्ष 25 में लगभग आधे यानी लगभग 44 प्रतिशत, अमेरिकी बाजार में टेक नौकरियां थीं. रिटेल, फाइनेंस, प्रोफेशनल सर्विसेज, ट्रैवल, गवर्नमेंट, एयरोस्पेस, हेल्थ केयर जैसे उद्योग टेक कौशल वाले लोगों की तलाश कर रहे हैं.

नतीजे दे रहे हैं मंदी का संकेत

कोविड महामारी के शुरूआती दिनों के बाद से यह पहली बार है कि ज्यादा से ज्यादा बिजनेस लीडर्स ने अपनी फर्मों में नौकरियों को कम करने का अनुमान लगाया है. एनएबीई के अध्यक्ष जूलिया कोरोनाडो के मुताबिक नतीजे इस साल मंदी का संकेत देते हैं. इस साल अब तक 166 से ज्यादा टेक कंपनियों ने 70,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है.

2023 में व्यापक स्तर पर छंटनी का डर

2023 में व्यापक स्तर पर छंटनी की जा रही है. एक नए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए सीएनन की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई) द्वारा किए गए सर्वेक्षण में केवल 12 फीसदी अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है कि उनकी फर्मों में अगले तीन महीनों में रोजगार बढ़ेगा, जो इस गिरावट के 22 प्रतिशत से कम है.

ये भी पढ़ें

Trading Halt: कब रुक जाती है शेयर बाजार में ट्रेडिंग, क्या होता है लोअर सर्किट और अपर सर्किट, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget