एक्सप्लोरर

Trading Halt: कब रुक जाती है शेयर बाजार में ट्रेडिंग, क्या होता है लोअर सर्किट और अपर सर्किट, जानें यहां

Stock Market: बाजार में भारी गिरावट के बाद निवेशक घबराए हुए हैं, उनको डर है कि यहां लोअर सर्किट ना लग जाए. हालांकि बाजार की चाल इतनी भी खराब नहीं है पर करीब 2-2 फीसदी सेंसेक्स-निफ्टी टूट चुके हैं.

Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट आ गई है और चौतरफा बिकवाली से घरेलू बाजार जबरदस्त तनाव में हैं. बैंक निफ्टी इस गिरावट को लीड कर रहा है और 1343.55 अंक यानी 3.23 फीसदी की भारीभरकम गिरावट के साथ 40304 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. आज शेयर बाजार में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है पर बाजार में लोअर सर्किट की चर्चा हो रही है. हालांकि इस लेवल से भारतीय बाजार काफी दूर हैं पर अगर चर्चा में ये बात है तो आपके लिए ये जानकारी काम की हो सकती है कि स्टॉक मार्केट में अपर और लोअर सर्किट क्या होता है.

दोपहर 1.40 पर कैसी है शेयर बाजार की चाल

दोपहर के इस समय सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का सेंसेक्स 1059.65 अंक यानी 1.76 फीसदी की गिरावट के साथ 59,145.41 पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी की बात करें तो ये 339.40 अंक यानी 1.9 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 17,552.55  पर कारोबार कर रहा है.

अडानी समूह के कई शेयरों में लगा लोअर सर्किट

अडानी समूह के कुछ शेयरों में आज लोअर सर्किट हिट होना शुरू हो गया है जिसमें अडानी गैस का नाम शामिल है. अडानी गैस के शेयर में आज 20 फीसदी तक गिरावट देखी गई है और इसमें लोअर सर्किट लगा है. अडानी पावर और अडानी विल्मर ने भी लोअर सर्किट पर हिट किया है.

इंडाइसेज में क्या होता है लोअर सर्किट

जब इंडेक्स में किसी विशेष दिन उसका सबसे निचला स्तर आ जाता है तो इस गिरावट से निवेशकों को बचाने के लिए एक इंवेस्टर प्रोटेक्शन मूव के तहत लोअर सर्किट लगाया जा सकता है. जब बाजार 10, 15 या 20 फीसदी तक गिर जाता है तो इसके चलते बाजार में लोअर सर्किट लगाया जाता है. ऐसी स्थिति में ना केवल मार्केट में बल्कि डेरिवेटिव मार्केट में भी ट्रेडिंग रोक दी जाती है. अगर ट्रेडिंग में 20 फीसदी गिरावट किसी भी समय आती है तो उस दिन विशेष के लिए बाजार में ट्रेडिंग रोक दी जाती है.

क्या है अपर सर्किट

बाजार में 10 फीसदी का उतार या चढ़ाव होने पर बाजार में ट्रेडिंग रोक दी जाती है. दोपहर 1 बजे से पहले अगर बाजार 10 फीसदी से ज्यादा गिरता या बढ़ता है तो बाजार में ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोक दी जाती है.  दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे के बीच अगर बाजार 10 फीसदी बढ़ता या गिरता है तो इसमें 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोक दी जाती है.

आखिरी बार बाजार में लोअर सर्किट कब लगा था

आखिरी बार निफ्टी में लोअर सर्किट 13 मार्च 2020 को लगा था जब निफ्टी और सेंसेक्स में ग्लोबल बिकवाली और कोविड-19 के कोहराम के कारण भारतीय शेयर बाजार 10 फीसदी तक टूट गए थे. ऐसा 21 जनवरी 2008 के बाद पहली बार हुआ था और 12 साल बाद भारतीय बाजार में लोअर सर्किट लगा था.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: तेजी के बाद अब सुस्ता रहा गोल्ड, सस्ता हो गया सोना, तुरंत चेक करें 10 ग्राम के लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget