एक्सप्लोरर

Layoffs: वैश्विक छंटनी के दौर में 2.12 लाख से ज्यादा एंप्लाइज ने खोई नौकरी, भारत का आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे

Layoffs: दुनियाभर के एंप्लाइज इस समय खौफ के साए में जी रहे हैं क्योंकि छंटनी को लेकर लगातार कई खबरें आती रहती हैं. अभी साल 2023 आधा ही गुजरा है और लाखों एंप्लाइज अपनी नौकरी खो चुके हैं.

Layoffs: साल 2023 आधा गुजर चुका है और साल के पहले छह महीने में ही दुनियाभर में नौकरियों का संकट इतना गहरा हो चुका है कि चौतरफा चिंता के बादल छाए हैं. साल के पहले छह महीनों में विश्व में 2.12 लाख कर्मचारियों से ज्यादा की नौकरी जा चुकी है, इनमें चाहे बड़ी टेक फर्में हों या स्टार्टअप्स सभी में एक जैसा हाल है. 2023 के पहले छह महीनों में वैश्विक टेक्नोलॉजी सेक्टर में स्थिति ज्यादा चिंताजनक बन रही है.  

2.12 लाख एंप्लाइज को अब तक नौकरी से निकाला जा चुका

छंटनी के डेटा के बारे में जानकारी देने वाली ट्रैकिंग साइट Layoffs के मुताबिक ये जानकारी निकलकर आई है और इसके मुताबिक 30 जून 2023 तक 819 टेक कंपनियों में से 212,221 एंपलाइज को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है. इसके मुकाबले साल 2022 का डेटा देखें तो 1046 टेक कंपनियों में से 1.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है. इस सब के आधार पर देखें तो साल 2022 और 2023 की 30 जून तक कुल 3.8 लाख एंप्लाइज की छंटनी की जा चुकी है.

क्या है कंपनियों में छंटनी का कारण

बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों से लेकर छोटे-छोटे स्टार्टअप्स ने भी अपने यहां से छंटनी के कुल मिलाकर एक जैसे ही कारण बताए हैं. इनमें मुख्य तौर पर- जरूरत से ज्यादा भर्तियां, अस्थिर वैश्विक मैक्रो इकोनॉमिक परिस्थितियां और कोविड-19 महामारी का बचा हुआ असर और इसकी चिंताएं ही प्रमुख हैं.

भारत में भी दिख रहा है असर

भारतीय टेक इकोसिस्टम में भी ये छंटनी के बादल छाए हुए हैं. अभी तक 11 हजार से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है. पिछले साल इसी समान अवधि की तुलना में ये 40 फीसदी ज्यादा है. भारत में हुई छंटनी ग्लोबल लेऑफ का कुल 5 फीसदी हो चुका है. एक और डेटा के मुताबिक जबसे साल 2022 में कड़े समय के लिए कंपनियां तैयारी कर रही हैं तब से ही छंटनी का दौर शुरू हुआ है और अब तक 102 भारतीय स्टार्टअप्स में 27,000 से ज्यादा एंप्लाइज को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. इनमें 22 एडटेक स्टार्टअप्स ऐसे हैं जिनमें सात यूनिकॉर्न एडेटक भी शामिल हैं और अपने यहां से 10,000 के करीब एंप्लाइज की छंटनी कर चुके हैं.

नए यूनिकॉर्न नहीं बने इस साल

पिछले साल के जनवरी-जून के मुकाबले इस साल अभी तक फंडिंग में करीब 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. इसके चलते ही साल 2023 के जनवरी-जून यानी पहले छह महीनों में देश में एक भी नया यूनिकॉर्न नहीं बन पाया है. ये इस बात का संकेत है कि कठिन समय आ चुका है और आर्थिक मंदी की आहट के चलते कंपनियां सतर्क नजरिया लेकर चल रही हैं.

ये भी पढ़ें

वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारामन ने कहा- GST से आम लोगों को मिली राहत, गिनाए इसके लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget