एक्सप्लोरर

Jobs in India: नवंबर तक इन सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, 7 लाख वर्कर्स को मिलेगी जॉब! 

Gig Jobs: साल 2023 के नवंबर तक फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर बड़े स्तर पर वर्कर्स को नौकरी मिलने वाली हैं. कुछ सेक्टर की कंपनियां 7 लाख लोगों को नौकरी दे सकती हैं. 

Hiring in India For Gig Workers: देश के ई-कॉमर्स, रिटेल, एफएमसीजी और लॉजिस्टिक सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार आने वाली हैं. इन सेक्टर्स की कंपनियां नवंबर तक बड़े स्तर पर हायरिंग की तैयारी कर रही हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नंबवर तक सात लाख वर्करों को नौकरी दी जा सकती है. 

TeamLease सर्विसेज की हायरिंग आउटलुक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा हायरिंग साउथ इंडिया में होने का अनुमान है, जहां 4 लाख वर्करों को नौकरी दी जा सकती है. इसमें भी सबसे ज्यादा 40 फीसदी हायरिंग बेंगलुरु, 30 फीसदी चेन्नई और हैदराबाद में भी 30 फीसदी जॉब्स मिलने की उम्मीद जताई गई है. 

किन वर्कर्स को मिलेगी ये नौकरियां 

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नौकरियां गिग वर्कर्स (फूड या सामानों की डोर टू डोर सप्लाई करने वाले वर्कर्स) के लिए होगी. गिग वर्कर्स की सबसे ज्यादा डिमांड साउथ इंडिया में है. हालांकि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी गिग वर्कर्स की ज्यादा डिमांड है. इसमें कोयम्बटूर, कोचि और मैसूर शामिल हैं. 

इन वर्करों के लिए ज्यादा नौकरी 

नई नौकरियां 30 फीसदी वाशरहाउस ऑपरेशन, लास्ट मील डिलीवरी पर्सन के लिए 60 फीसदी और 10 फीसदी काल सेंटर्स के वर्कर्स के लिए होगी. पिछले साल की तुलना में गिग जॉब 25 फीसदी बढ़ा है, जबकि साउथ में 30 फीसदी ज्यादा हायरिंग होने का अनुमान है. 

फ्लिपकार्ट फेस्टिवल सीजन में देगा 1 लाख जॉब्स

गौरतलब है कि सोमवार को फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डे और फेस्टिवल सीजन को लेकर 1,00,000 नौकरी देने का एलान किया है. इंडस्ट्री के रिसर्च के मुताबिक, भारत में उपभोक्ता खर्च 2030 तक 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा होने की उम्मीद है, जो करीब 10 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ रहा है. इसके अलावा ई-कॉमर्स ई-टेल इकोसिस्टम का GMV भी वित्त वर्ष 2023 में 22 फीसदी बढ़कर 60 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. 

ये भी पढ़ें 

Global Fintech Fest 2023: साल 2047 तक टैक्स सिस्टम से जुड़ेंगे 41 करोड़ और भारतीय, वित्त मंत्री ने जताई उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है अनाथ और विधवा सेस, जिससे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, किन-किन राज्यों में लागू?
क्या है अनाथ और विधवा सेस, जिससे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, किन-किन राज्यों में लागू?
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
गोवा में खरीदा 2 करोड़ का विला, अब हर महीने 1 लाख कमा रहा ये शख्स
गोवा में खरीदा 2 करोड़ का विला, अब हर महीने 1 लाख कमा रहा ये शख्स
सोना-चांदी दोनों हुए महंगे, 24 कैरेट का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का रेट
सोना-चांदी दोनों हुए महंगे, 24 कैरेट का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का रेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget