एक्सप्लोरर

TCS Buyback: टीसीएस ने शेयर बायबैक की डेट 25 नवंबर तय की, 17 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी कंपनी

TCS Share Buyback on 25 November: टीसीएस का शेयर बायबैक 25 नवंबर को होगा. कंपनी 4150 रुपये प्रति शेयर खर्च करके बाजार से लगभग 17 हजार करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगी.

Share Buyback on 25 November: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने शेयर बायबैक करने का फैसला किया था और ब इसके लिए तारीख का भी ऐलान कर दिया है. टीसीएस ने शेयर बायबैक प्लान के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की है. स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में टीसीएस ने बताया कि बायबैक प्लान में 17 हजार करोड़ रुपये के शेयर लोगों से खरीदे जाएंगे. कंपनी ने एक इक्विटी शेयर की कीमत 4150 रुपये तय की है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का शेयर बुधवार को 3399 रुपये पर बंद हुआ. टीसीएस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. कंपनी में लगभग 6 लाख कर्मचारी हैं.     

पांचवीं बार होगा टीसीएस का बायबैक 

पिछले 6 साल में कंपनी पांचवीं बार बायबैक प्लान लाई है. इससे पहले जनवरी 2022 में टीसीएस ने 18 हजार करोड़ रुपये के शेयर बायबैक किए थे. साल 2023 में कंपनी के शेयरों का मूल्य लगभग 11 फीसदी बढ़ चुका है. यदि कोई कंपनी अपना शेयर बाजार से वापस खरीदती है तो उसे बायबैक कहा जाता है. इसके जरिए कंपनी अपने शेयर की मार्केट वैल्यू बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वह मार्केट से लगभग 4 करोड़ इक्विटी शेयर बायबैक करेगी. टीसीएस को वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11,432 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है. 

क्या फायदा होता है बायबैक का 

शेयर बायबैक एक रणनीतिक फैसला होता है. इसके चलते कंपनी बाजार में संदेश देती है कि उसकी वित्तीय स्थिति मजबूत है. बायबैक के चलते बाजार में मौजूद कंपनी के शेयरों की संख्या कम हो जाती है और स्टॉक का मूल्य बढ़ जाता है. इसके चलते निवेशकों का भरोसा कंपनी में बढ़ता है. साथ ही उन्हें मोटी कमाई भी होती है. शेयरहोल्डर अपने सारे या कुछ शेयर इस बायबैक में बेच सकते हैं. वे कंपनी की आर्थिक स्थिति के लिए भी निश्चिंत हो जाते हैं. साथ ही बायबैक के फैसलों के बाद अक्सर देखा गया है कि कंपनी के शेयरों की कीमत में उछाल आता है. टीसीएस का यह फैसला सुस्त चल रहे आईटी सेक्टर को भी नई ऊर्जा दे सकता है.  

ये भी पढ़ें 

2000 से ज्यादा एंप्लाइज को TCS ने अचानक भेज दिया ट्रांसफर नोटिस, जानें कंपनी ने क्यों लिया फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget