एक्सप्लोरर

TCS का शेयर बायबैक पर होगा विचार, जानें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स कब करेंगे फैसला

TCS Share Buyback: टाटा कंसल्टेंसी के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है और कंपनी अपने शेयर बायबैक का एलान जल्द कर सकती है.आने वाली बोर्ड मीटिंग में इस पर निर्णय हो जाएगा.

TCS Share Buyback: टेक्नोलॉजी दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अगले हफ्ते होने वाली बैठक में शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. टीसीएस ने शेयर बाजारों को एक सूचना में यह जानकारी दी. इसके मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में अपने इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा.

टाटा ग्रुप की कंपनी 18,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों का बायबैक करेगी

टाटा ग्रुप की कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि वह 18,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों का बायबैक करेगी. इस दौरान 4500 रुपये प्रति शेयर कीमत के हिसाब से चार करोड़ शेयरों के बायबैक की बात कही गई थी. ये शेयर मार्च 2022 में जारी किए गए थे.

TCS में खत्म हो रहा वर्क फ्रॉम होम सिस्टम!

हाल ही में खबर आई थी कि टीसीएस ने अपने कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम खत्म करने का फैसला कर लिया है. इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा गया और कहा गया कि कंपनी ने अपने हाइब्रिड सिस्टम को खत्म करने और हफ्ते में 5 दिन दफ्तर से काम करना अनिवार्य करने का फैसला कर लिया है और इसे लेकर संबंधित मैनेजर्स को ई-मेल भेज दिया गया है.

TCS के एंप्लाइज के बारे में जानें

30 जून 2023 को खत्म तिमाही में टीसीएस के पास 615,318 एंप्लाइज होने की जानकारी मिली है. कंपनी की वित्त वर्ष 2023 की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक आज टीसीएस के पास अधिकांश वर्कफोर्स जो इस समय कार्यरत है वो साल 2020 के बाद हायर की गई है.

पहली तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस ने किया था डिविडेंड देने का एलान

पहली तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने की घोषणा की है. कंपनी ने निवेशकों को 9 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है.टाटा कसंलटेंसी सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही नतीजे घोषित करते हुए बताया था कि उसके मुनाफे में 17 फीसदी का उछाल आया है. पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 11,074 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी का रेवेन्यू 59,381 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट, इस बार घटकर 586.91 अरब डॉलर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget