एक्सप्लोरर

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीवाली से पहले जनता को महंगाई से थोड़ी राहत दी है. सरकार जनता को सिर्फ 52 रुपए किलो चीनी उपलब्ध करा रही है. योजना की शुरुआत लखनऊ से की गई है. पढ़ें पूरी खबर.

खुले बाजार में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ रही चीनी की कीमतों से आम जनता को राहत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार खुले बाजार में लगभग 65 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही चीनी को मात्र 52 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उपलब्ध करा रही है. 

दरअसल इस योजना की शुरुआत लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर से की गई है, जहां ग्राहक 1 किलो, 2 किलो, 5 किलो और 50 किलो के पैक में रियायती दरों पर चीनी खरीद सकते हैं. अगर बाजार में कीमतें नियंत्रित नहीं होती हैं तो सरकार इस सुविधा का दायरा राज्य के अन्य शहरों तक भी बढ़ा सकती है.

यूपी में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद- सरकार

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अक्तूबर को चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के साथ चीनी की कीमतों को लेकर समीक्षा बैठक की थी. बैठक में सीएम ने निर्देश दिया था कि लोगों को महंगी कीमत पर चीनी खरीदने पर मजबूर न होना पड़े. सरकार के मुताबिक, यूपी में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. 

कितनी रखी गई है चीनी की कीमत?

  • 1 किलो पैक की कीमत- 52 रुपए
  • 2 किलो पैक की कीमत- 102 रुपए
  • 5 किलो पैक की कीमत- 250 रुपए
  • और 50 किलो पैक की कीमत- 2500 रुपए होगी.

अधिकारियों ने कहा है कि संपूर्णनगर सहकारी चीनी मिल की ओर से आपूर्ति की जाने वाली चीनी की कीमत में थोड़ा अंतर होगा. यहां...

  • 1 किलो पैक की कीमत- 51 रुपए
  • 2 किलो पैक की कीमत- 102 रुपए
  • 5 किलो पैक की कीमत- 245 रुपए
  • और 50 किलो पैक की कीमत- 2400 रुपए होगी.

अधिकारियों ने बताया है कि लोग सब्सिडी वाली चीनी हर दिन खरीद सकते हैं. ग्राहक गन्ना किसान संस्थान परिसर में स्थित बिक्री केंद्र से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चीनी खरीद सकते हैं. देश में कई महीनों से लगातार चीनी के दाम बढ़ रहे हैं. रिटेल मार्केट में चीनी 65 से 70 रुपए किलो के बीच मिल रही है. चीनी के दाम कम हो, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भी कई फैसले लिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget