Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
फूड डिलीवरी एप स्विगी ने एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए कस्टमर्स अब कई रेस्टोरेंट्स से एक साथ खाना मंगवा सकते हैं. इतना ही नहीं इसके लिए अलग- अलग पेमेंट भी नहीं करना होगी.

ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप्स को इन दिनों लोग काफी पसंद करते हैं. क्योंकि इनके जरिए घर बैठे शहर के किसी भी कोने से खाना मंगवाया जा सकता है. लेकिन फिर भी इनसे एक शिकायत रहती है कि एक बार में एक ही जगह से ऑर्डर किया जा सकता है. लेकिन अब Swiggy ने अपने कस्टमर्स की इस शिकायत को भी दू कर दिया है.
दरअसल स्विगी ने अपने ग्राहकों के लिए नया फीचर लॉन्च किया है. जिसकी मदद से अब ग्राहक एक ही बार में 5 अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से खाना ऑर्डर कर सकेंगे. इसके लिए बार-बार अलग-अलग ऑर्डर करने और पेमेंट करने की भी जरूरत नहीं होगी.
फेस्टिव सीजन से पहले शुरू हुई सुविधा
कंपनी ने ये सुविधा फेस्टिव सीजन से पहले शुरू की है. इसका उद्देश्य ग्राहकों को अपनी पसंद का खाना आसानी से उपलब्ध कराना और अलग-अलग ऑर्डर करने की परेशानी को कम करना है. स्विगी ने ये फीचर देश के 720 से भी ज्यादा शहरों में शुरू कर दिया है. जिसका फायदा कस्टमर्स एप पर जाकर ले सकेंगें.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
इस नए फीचर का नाम 'मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग' है. इसकी मदद से ग्राहक अलग-अलग रेस्टोरेंट से अपनी पसंद का खाना चुनकर एक साथ ऑर्डर कर सकते हैं. जैसे मान लीजिए किसी को बिरयानी खाना है, किसी को रोटी सब्जी तो किसी को मोमोज खाने हैं, तो ऐसे में बार- बार पेमेंट नहीं करना होगा और ना ही एक चीज ऑर्डर करने के बाद दूसरी चीज ऑर्डर करना होगी. बल्कि इन सभी को अलग-अलग रेस्टोरेंट से एक ही बार में ऑर्डर किया जा सकेगा.
इतना ही नहीं बल्कि ग्राहक एक साथ कई कार्ट बना सकते हैं, उनको कम्पेयर कर सकते हैं और एक ही पेमेंट में पांच रेस्टोरेंट के ऑर्डर दे सकते हैं. इससे बार-बार पेमेंट और OTP का झंझट भी पड़ेगा.
डिलीवरी कैसे होगी?
बता दें कि ग्राहक एक ही पेमेंट में पांच रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करेंगे, लेकिन हर रेस्टोरेंट में खाना अलग-अलग तैयार होगा और उसकी डिलीवरी भी अलग- अलग ही होगी. ग्राहक एक ही स्क्रीन पर सभी ऑर्डर की स्थिति देख सकेंगे. यानी किस रेस्टोरेंट का खाना तैयार हो रहा है और किस ऑर्डर की डिलीवरी कहां तक पहुंची है, इसकी जानकारी एक जगह मिलेगी.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला






















