एक्सप्लोरर

Tax Savings: होम लोन पर कर सकते हैं इनकम टैक्स की डबल सेविंग, बस करें ये एक काम

Tax Savings On Home Loan: नए वित्त वर्ष का एक महीना बीत चुका है. अभी भले ही वित्त वर्ष के समाप्त होने में बहुत देर है, लेकिन एक्सपर्ट अभी से टैक्स बचाने के उपाय कर लेने की सलाह देते हैं...

इनकम टैक्स रिटर्न भरने का सीजन रफ्तार पकड़ चुका है. अब तक आठ लाख से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं. ये रिटर्न वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फाइल किए जा रहे हैं, लेकिन अभी से लोग चालू वित्त वर्ष यानी 2024-25 के लिए टैक्स बचाने के उपाय करने लगे हैं. एक्सपर्ट भी सुझाव देते हैं कि टैक्सपेयर्स को पहले से ही तैयारी करनी चाहिए.

डबल टैक्स सेविंग के उपाय

अगर आप भी इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं और टैक्स बचाने के उपाय खोज रहे हैं तो आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे, जो नायाब तो नहीं है, लेकिन आपकी टैक्स सेविंग को डबल करने में मददगार साबित हो सकता है. 

अपना घर खरीदना हर किसी के जीवन के सबसे बड़े वित्तीय फैसलों में होता है. यह कई लिहाज से फायदेमंद साबित होता है. सबसे पहले तो अपने घर से मानसिक शांति और सुरक्षा का अहसास मिलता है. कई लोग निवेश करने के लिए भी घर खरीदते हैं. इसकी एक खासियत ये भी है कि घर खरीदकर आप इनकम टैक्स की सेविंग कर कते हैं.

क्या कहते हैं इनकम टैक्स के नियम?

इनकम टैक्स एकट के अनुसार, होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट यानी मूल धन के रिपेमेंट पर सेक्शन 80सी के तहत डेढ़ लाख रुपये तक डिडक्शन क्लम किया जा सकता है. वहीं, इनकम टैक्स एकट के सेक्शन 24(बी) के तहत, होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये तक का डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है. कर्ज लेकर घर खरीदने वाला व्यक्ति इन दोनों को मिलाकर एक वित्त वर्ष में 3.5 लाख रुपये तक की कमाई पर टैक्स से छूट पा सकते हैं.

7 लाख की कमाई होगी टैक्स-फ्री

आप इस टैक्स बेनेफिट को डबल भी कर सकते हैं. यानी होम लोन लेकर आप साल भर में 7 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स से फ्री करा सकते हैं. अगर आप अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट होम लोन लेंगे तो इस स्थिति में आप दोनों अलग-अलग टैक्स बेनिफिट्स को क्लेम कर सकते हैं. ऐसे में कम्बाइन लिमिट सेक्शन 80सी के तहत 3 लाख रुपये और सेक्शन 24(बी) के तहत 4 लाख रुपये होगी. यानी कुल 7 लाख रुपये का डिडक्शन मिलेगा.

इस बात का जरूर रखें ध्यान

इस तरह से डबल टैक्स बेनिफिट का लाभ उठाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है. होम लोन का को-बॉरोअर खरीदी गई प्रॉपर्टी में को-ओनर भी होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर वह टैक्स में लाभ नहीं उठा सकता है. ऐसे मामलों में ईएमआई चुकाने में हिस्सेदार होने के बाद भी उसे टैक्स सेविंग के फायदे नहीं मिल पाते हैं.

ये भी पढ़ें: टाटा की इस एयरलाइन का बड़ा एक्शन, निकाले गए एक साथ छुट्टी पर गए कई कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला
बड़े बैंकों ने FD पर बढ़ाया ब्याज, RBI रेट हाइक के बाद फैसला

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget