एक्सप्लोरर

Air India Express: टाटा की इस एयरलाइन का बड़ा एक्शन, निकाले गए एक साथ छुट्टी पर गए कई कर्मचारी

Air India Express Employees: एअर इंडिया एक्सप्रेस के कई कर्मचारी अचानक सिक लीव पर चले गए थे. इसके चलते विमानन कंपनी के उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है...

टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर जाने पर कई कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है. कंपनी ने करीब 25 वैसे कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है, जो एक साथ सिक लीव पर चले गए थे.

इतने कर्मचारियों की हो गई छुट्टी

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू के करीब 25 सदस्यों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उनके खराब व्यवहार के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही थी और उड़ानों का परिचालन प्रभावित हो रहा था.

इस कारण अचानक आया संकट

खबरों के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस के लगभग 300 कर्मचारी एक दिन पहले अचानक से सिक लीव पर चले गए थे. एक साथ कई कर्मचारियों के इस तरह छुट्टी पर जाने को मास सिक लीव कहा जाता है. अचानक सिक लीव पर गए कर्मचारियों ने अपने फोन बंद कर लिया था और वे काम पर रिपोर्ट भी नहीं कर रहे थे. इसके चलते कंपनी की उड़ानें प्रभावित हो रही थीं. सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों के इस तरह छुट्टी पर जाने से आज एअर इंडिया एक्सप्रेस की 76 उड़ानों पर असर हुआ है. उनमें से कई उड़ानें रद्द हो गई हैं, जबकि कई के परिचालन में देरी हो रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.

विस्तारा भी झेल चुकी है संकट

एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रमुख घरेलू विमानन कंपनी एअर इंडिया की किफायती विमानन सेवाएं देने वाली अनुषंगी है. टाटा समूह के द्वारा एअर इंडिया का अधिग्रहण किए जाने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस भी अब समूह का हिस्सा हो गई है. टाटा समूह अपनी अन्य विमानन कंपनियों की मदद से इस संकट के असर को कम करने का प्रयास कर रहा है. इससे पहले समूह की एक अन्य विमानन कंपनी विस्तारा को भी संकटों का सामना करना पड़ चुका है. उस समय एअर इंडिया ने अपने कई पायलटों को विस्तारा में डेपुटेशन पर भेजा था.

कुछ दिनों तक दिख सकता है असर

एअर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डाइरेक्टर आलोक सिंह ने इस बीच कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक लेटर लिखा है. उन्होंने कहा है- 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी से ऐन पहले अचानक छुट्टी ले ली, जिससे कंपनी के काम-काज पर असर हुआ है. इसके कारण 90 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं. असर आने वाले दिनों में भी दिख सकता है. हमारे नेटवर्क के सहयोगियों की मदद से असर को कम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि एमडी ने अपने लेटर में कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बारे में कुछ नहीं कहा है.

ये भी पढ़ें: टेलीकॉम सेक्टर की राह पर यूपीआई, पेटीएम संकट से सिर्फ दो कंपनियों का बढ़ा दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget