एक्सप्लोरर

Tata को मिली राहत, दोकोमो के साथ डील पर खत्म हुई 1,500 करोड़ की टैक्स डिमांड

Tata Sons GST Demand: जीएसटी डिपार्टमेंट की एडजुकेटिंग अथॉरिटी ने दोकोमो के साथ हुए सेटलमेंट मामले में टाटा संस को राहत दी है और 15 सौ करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड समाप्त कर दी है...

टाटा संस को टैक्स डिपार्टमेंट से बड़ी राहत मिली है. जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से समूह को भेजी गई 1,500 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड समाप्त कर दी गई है. टैक्स डिमांड का यह मामला दोकोमो के साथ हुई सेटलमेंट डील से जुड़ा हुआ था.

1,500 करोड़ रुपये की मिल गई राहत

ईटी की एक रिपोर्ट के इनुसार, दोकोमो के साथ सेटलमेंट डील से जुड़े इस मामले में जीएसटी डिपार्टमेंट की एडजुकेटिंग अथॉरिटी ने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को राहत दी है. अथॉरिटी ने कंपनी के ऊपर जारी 1,500 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड को डिसमिस करने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मामले से जुड़े अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि एडजुकेटिंग अथॉरिटी का यह आदेश आर्बिट्रेशन से जुड़ी कंपनियों के लिए नजीर का काम करेगा.

हाई कोर्ट जा सकता है जीएसटी डिपार्टमेंट

हालांकि अभी टाटा संस के खिलाफ यह मामला पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी डिपार्टमेंट एडजुकेटिंग अथॉरिटी के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट जा सकता है.

दोकोमो को किया था इतना भुगतान

दरअसल टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने समूह की दूरसंचार कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज और जापान की दूरसंचार कंपनी दोकोमो के बीच एक विवद को सुलटाने के लिए 1.27 बिलियन डॉलर का भुगतान किया था. यह भुगतान टाटा संस ने दोकोमो को किया था. जीएसटी डिपार्टमेंट का कहना था कि टाटा संस ने यह पेमेंट टाटा टेलीसर्विसेज की ओर से किया. ऐसे में इसे टाटा संस से टाटा टेलीसर्विसेज को मिले लोन के रूप में ट्रीट किया जाना चाहिए और इस कारण 18 फीसदी की दर से जीएसटी की देनदारी बनती है.

टाटा संस का तर्क- इस कारण नहीं बनती देनदारी

टाटा संस ने जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) के उक्त आदेश को चुनौती दी थी. डीजीजीआई का आदेश 2019 में आया था. टाटा संस का कहना था कि लंदन की एक अदालत में आर्बिट्रेशन की सुनवाई के बाद वह पेमेंट किया गया था. ऐसे में उसके ऊपर जीएसटी की कोई देनदारी नहीं बनती है. टाटा संस ने तर्क पेश किया कि आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट में जीएसटी की देनदारी का सवाल ही नहीं उठता है.

ये भी पढ़ें: नहीं मिल पा रहे आईपीओ में शेयर, ये रास्ता चुनने लगे रिटेल इन्वेस्टर, आप भी अपना सकते हैं ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
Bank Holiday 4 August: आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
अमेरिका में नौकरी करना होगा महंगा? H-1B वीजा रिन्यू कराने पर बढ़ सकती है फीस
अमेरिका में नौकरी करना होगा महंगा? H-1B वीजा रिन्यू कराने पर बढ़ सकती है फीस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget