एक्सप्लोरर

IPO Allotment: नहीं मिल पा रहे आईपीओ में शेयर, ये रास्ता चुनने लगे रिटेल इन्वेस्टर, आप भी अपना सकते हैं ट्रिक

IPO Allotment Trick: आज कल बाजार में ताबड़तोड़ आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. रैली के बीच खुदरा निवेशक भी आईपीओ पर जम कर दांव लगा रहे हैं, लेकिन कम लोगों को ही शेयर अलॉट हो पाते हैं...

शेयर बाजार में इन दिनों ताबड़तोड़ आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं और उन्हें जम कर रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास तौर पर आईपीओ के प्रति खुदरा निवेशकों का रुझान जबरदस्त तरीके से तेज हुआ है. हालांकि ज्यादातर खुदरा निवेशकों को आईपीओ में शेयर अलॉट नहीं होने की शिकायत रहती है. इसके लिए खुदरा निवेशक तरह-तरह के तिकड़म भिड़ाने में लगे रहते हैं, ताकि उन्हें भी आईपीओ में शेयर अलॉट हो जाएं.

ये तिकड़म भिड़ा रहे हैं खुदरा निवेशक

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीओ में शेयर मिलने के चांस को बढ़ाने के लिए खुदरा निवेशक शेयरहोल्डर की कैटेगरी पर फोकस कर रहे हैं. दरअसल बाजार में पहले से लिस्टेड कई कंपनियां अपनी सब्सिडियरी के आईपीओ लॉन्च कर रही हैं. उदाहरण के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ और कुछ समय पहले आया टाटा टेक्नोलॉजी आईपीओ. बजाज समूह से बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व पहले से बाजार में लिस्टेड हैं. टाटा समूह की टीसीएस समेत कई कंपनियां बाजार में मौजूद हैं.

शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कैटेगरी

इस तरह के आईपीओ में समूह की कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के लिए एक हिस्सा आरक्षित रखा जाता है. मतलब वह आरक्षित हिस्सा वैसे इन्वेस्टर्स के लिए होते हैं, जिनके पास पहले से समूह की कंपनियों के शेयर होते हैं. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में भी ऐसा देखा गया. इस तरह के मामले में इन्वेस्टर पहले लिस्टेड कंपनियों के शेयर खरीदकर शेयरहोल्डर्स के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं. उसके बाद वे आईपीओ के लिए शेयरहोल्डर की कैटेगरी में अप्लाई कर रहे हैं.

आईपीओ पर टूट पड़ते हैं खुदरा निवेशक

बाजार के जानकारों का कहना है कि ऐसी स्थिति में आईपीओ में शेयर मिलने के चांसेज वाकई में बढ़ जाते हैं. आज कल देखा जा रहा है कि किसी भी अच्छे आईपीओ के खुलने के बाद कुछ ही घंटे में खुदरा निवेशकों की कैटेगरी पूरी तरह से भर जाती है. 3 दिनों के दौरान कई गुना बोलियां आ जाती हैं. उसके बाद अलॉटमेंट का फैसला लॉटरी के आधार पर होता है.

इस तरह बढ़ते हैं शेयर मिलने के चांस

शेयरहोल्डर्स की कैटेगरी भी ओवरसब्सक्राइब होती है, लेकिन उसमें भीड़ रिटेल कैटेगरी की तुलना में कम रहती है. हालांकि सभी आईपीओ में ऐसा हो ये जरूरी नहीं है. जैसे बजाज हाउसिंग के आईपीओ में रिटेल कैटेगरी में 7.41 गुना सब्सक्रिप्शन आया, लेकिन शेयरहोल्डर्स की कैटेगरी को 18.54 गुना सब्सक्राइब किया गया. हालांकि ऐसे मामलों में इन्वेस्टर रिटेल और शेयरहोल्डर दोनों कैटेगरी में पैसे लगाकर चांस बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. ज्यादा पैसे लगाने में सक्षम इन्वेस्टर एचएनआई कैटेगरी में भी किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कमाई के मौकों की भरमार, पैसे निकालकर हो जाइए तैयार, अगले 5 दिन में खुल रहे 11 नए आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget