एक्सप्लोरर

टाटा मोटर्स ने बढ़ाई पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें, जानें कहां पहुंचे इनके दाम

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने अपने कुछ मॉडलों के दाम में इजाफा किया है. अधिकतम मूल्य वृद्धि 26 हजार रुपये तक की गई है.

टाटा मोटर्स ने अपनी कई पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने पैसेंजर गाड़ियों की कीमत 26,000 रुपये तक बढ़ा दी है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रोडक्शन लागत और सेमी कंडक्टर की दामों में बढ़ोतरी की वजह से गाड़ियों की कीमत बढ़ानी पड़ी है. इससे पहले मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए थे. टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी सूचना में कहा कि प्रोडक्शन लागत, स्टील, कीमती धातुओं और सेमीकंडक्टर की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को अपने ग्राहकों के साथ कीमतों को साझा करना पड़ा है.

गाड़ियों के दाम में 26 हजार रुपये तक का इजाफा

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने अपने कुछ मॉडलों के दाम में इजाफा किया है. अधिकतम मूल्य वृद्धि 26 हजार रुपये तक की गई है. कंपनी ने कहा कि जिन ग्राहकों ने 21 जनवरी या उससे पहले पैसेंजर गाड़ियां बुक कराई हैं, उनकी कीमतों में वृद्धि का असर नहीं होगा. टाटा मोटर्स फिलहाल पैसेंजर वाहन कैटेगरी में हैचबैक टियागो से लेकर एसयूवी हैरियर की बिक्री करती है. टियागो की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.7 लाख रुपये है, वहीं हैरियर का दाम 19.1 लाख रुपये है. कंपनी ने कहा कि उसके पैसेंजर गाड़ियों नई फोरएवर रेंज की कारों और एसयूवी की मजबूत मांग देखी जा रही है. वित्त वर्ष 2020-21 में इनकी मांग इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 39 फीसदी बढ़ी है.

टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक Altroz लॉन्च की

इस बीच, शनिवार को टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz के आई-टर्बो पेट्रोल वैरिएंट को लॉन्च कर दिया. इसकी कीमत बाजार में पहले से मौजूद मॉडल के पेट्रोल वैरिएंट्स से करीब 60 हजार रुपये अधिक है. इसके अलावा कंपनी ने अल्ट्रोज रेंज की XZ+ वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में पेश किया गया. दिल्ली के इसकी पेट्रोल वैरिएंट में एक्स शो रूम कीमत 8.26 लाख रुपये और डीजल वैरिएंट में 9.46 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें-

Budget 2021-22:  किसान आंदोलन के बीच कृषि क्षेत्र के लिए बजट में हो सकते हैं बड़े एलान

Budget 2021: क्या सरकार देगी इनकम टैक्स में छूट, जानें कहां मिल सकती है राहत

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget