एक्सप्लोरर

सीनियोरिटी कल्चर खत्म करने के लिए बड़ा फैसला, टाटा मोटर्स में अब नहीं होगा कोई 'बॉस'

नई दिल्लीः आज एक अभूतपूर्व फैसले में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने अपने सभी कर्मचारियों के पदनाम को समाप्त करने का ऐलान किया है. इसका साफ मतलब है कि टाटा मोटर्स में अब कोई 'बॉस' नहीं होगा. टाटा मोटर्स में उपर के कुछ गिने चुने अधिकारियों को छोड़ बाकी कर्मचारियों के पदनाम खत्म करने का फैसला किया गया है. यह निर्णय कंपनी में सीनियोरिटी से मुक्त कामकाजी माहौल बनाने के लिए किया गया है. बुधवार को जारी एक सर्कुलर के जरिए टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को यह जानकारी दी है.

इस पहल के तहत कर्मचारियों की अपनी अपनी टीम को लीड करने वाले एल-1 से एल-5 कैटेगरी के बीच के सभी मैनेजर्स को ‘प्रमुख’ यानी 'टीम हेड' के साथ उनके विभाग के नाम से संबोधित किया जाएगा. इसी तरह सामने की तरफ काम करने वाले कर्मचारी जिन्हें कोई भी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपता है, उनको भी व्यक्तिगत सहयोगी (आईसी-4 से आईसी-6) के तौर पर ही जाना जाएगा. बस वह अपने नाम के आगे अपने विभाग का नाम लगाएंगे.

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे टाटा मोटर्स के 10,000 कर्मचारी पर असर होगा और नए सिस्टम से टीम के सभी मैनेजर्स को 'हेड' का दर्जा ही मिलेगा. उनके नाम के बाद उनके डिपार्टमेंट का नाम जोड़ा जायेगा, यानी मैनेजर्स अब एक तरह से टीम हेड माने जाएंगे और सबसे निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के नाम के साथ उनका डिपार्टमेंट का नाम जुड़ा होगा.

खत्म किए जाएंगे कई बड़े पद कंपनी ने जिन पदों को खत्म करने का फैसला किया है, उनमें जनरल मैनेजर, सीनियर जनरल मैनेजर, डेप्युटी जनरल मैनेजर, वाइस प्रेसिडेंट, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट जैसे अहम पोस्ट भी हैं. कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि मैनेजिंग डायरेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ और नेतृत्व टीम के अन्य सदस्यों समेत कार्यकारी समिति के लोग अपने पदनाम का उपयोग जारी रखेंगे.

साणंद प्लांट के मजदूरों के साथ टाटा मोटर्स का वेतन समझौता वहीं, टाटा मोटर्स ने अपने साणंद गुजरात संयंत्र के श्रमिकों के साथ लंबित वेतन विवाद को निबटाने के लिए एक समझौता किया है. इसके तहत उसके प्रत्येक स्थायी कर्मचारी को अगले पांच साल में 16,000 रुपये की वेतन बढ़ोतरी मिलेगी. यह वृद्धि हर साल बराबर मात्रा में की जायेगी.

टाटा मोटर्स की मई में कुल वैश्विक बिक्री 1 फीसदी गिरी टाटा मोटर्स की मई में कुल वैश्विक बिक्री एक फीसदी से अधिक गिरकर 86,385 वाहन रही. इसमें जगुआर लैंड रोवर वाहनों की बिक्री शामिल है. मई 2016 में यह आंकड़ा 87,414 वाहन था. कंपनी ने एक बयान में बताया कि समीक्षावधि में उसने 58,075 यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री की जो इससे पिछले वर्ष समान माह में 55,039 वाहन थी. इसमें उसके लक्जरी वाहन जगुआर लैंड रोवर की बिक्री दो फीसदी बढ़कर 47,131 वाहन रही जो इससे पिछले वर्ष में 46,204 वाहन थी. कंपनी के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 13 फीसदी गिरकर 28,310 वाहन रही जो मई 2016 में 32,375 वाहन थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोलगप्पे बेच महीने के 1.2 लाख कमा रहा शख्स, स्कॉर्पियो का है मालिक
गोलगप्पे बेच महीने के 1.2 लाख कमा रहा शख्स, स्कॉर्पियो का है मालिक
दीवाली पर ड्राई डे का नियम, कितने दिन शराब की दुकानों पर रहेगी पाबंदी?
दीवाली पर ड्राई डे का नियम, कितने दिन शराब की दुकानों पर रहेगी पाबंदी?
बाजार में 20 रुपए के 3.5 करोड़ नकली सिक्के आए, सही कैसे पहचाने?
बाजार में 20 रुपए के 3.5 करोड़ नकली सिक्के आए, सही कैसे पहचाने?
2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा
2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget