एक्सप्लोरर

टाटा मोटर्स बढ़ाएगी इन गाड़ियों के दाम, इस तारीख से महंगे मिलेंगे टाटा के वाहन-शेयरों पर दिखेगा असर

Tata Motors Price Hike: दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कुछ वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है और इसके लिए तय तारीख की भी घोषणा कर दी है तो आप भी जानें अहम खबर...

Tata Motors Price Hike: देश की दिग्गज ऑटोमेकर टाटा मोटर्स ने कहा है कि वो अपने ट्रक और बसों के दाम में जनवरी से इजाफा करने जा रही है और ये बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगे. इस ऐलान के तहत टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत में 2 फीसदी का इजाफा करने का इरादा जाहिर कर दिया है और नए साल की पहली ही तारीख से ये महंगे दाम लागू होंगे. नए साल से पहले ही कुछ ऑटो कंपनियां दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं और टाटा मोटर्स भी इनमें शामिल हो गई है.

टाटा मोटर्स ने क्यों बढ़ाए दाम

टाटा मोटर्स ने जानकारी दी है कि कंपनी के वाहनों के निर्माण की इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी के कारण ये दाम इजाफा किया जा रहा है और कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों पर कम से कम बोझ डाला जाए. कंपनी ने ये भी जानकारी दी कि टाटा मोटर्स के सभी ट्र्क और बसों के मॉडल पर इस प्राइस हाइक का असर देखा जाएगा, हालांकि अलग-अलग बसों और ट्रकों के अलग-अलग मॉडल पर ये बढ़ोतरी अलग-अलग होगी.

मारुति और ह्युंडई पहले ही कर चुकी हैं ऐलान

पैसेंजर व्हीकल मेकर्स मारुति सुजुकी, ह्युंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स पहले ही अपनी कारों के दाम में इजाफा करने का ऐलान कर चुकी हैं. इसके अलावा लग्जरी कार मेकर्स मर्सिडीज बेंज, BMW और ऑडी ने भी आने वाले नए साल में अपनी कारों के दाम जनवरी से बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

टाटा मोटर्स के शेयर पर कल दिखेगा असर

कल हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और इससे पहले ही टाटा मोटर्स ने जो अपने कमर्शियल व्हीकल महंगे करने का ऐलान किया है, उससे इसके शेयरों में उछाल आने की संभावना है. आज टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है, टाटा मोटर्स का शेयर 12.10 रुपये या 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 787 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें

IIP Data: औद्योगिक उत्पादन में लौटी रौनक, अक्टूबर में IIP बढ़कर 3 महीने की ऊंचाई पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget