एक्सप्लोरर

Tata To Make iPhone: आईफोन बनाने वाली कंपनियों के लीग में शामिल हो सकती है टाटा समूह!

iPhone: कोई भी भारतीय कंपनी आईफोन बनाती है तो इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैकचरिंग के क्षेत्र में चीन के दबदबे को चुनौती दी जा सकेगी.

Tata To Make iPhone Update: आईफोन बनाने वाली कंपनियों के लीग में देश की सबसे बड़ी औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप (Tata Group) भी शामिल हो सकती है.  इसके लिए टाटा ग्रुप कंपनी एप्पल (Apple) के ताईवान बेस्ड सप्लायर विस्ट्रॉन कोर्प (Wistron Corp.) के साथ भारत में ज्वाइंट वेंचर शुरू करने को लेकर बातचीत कर रही है.  Wistron के साथ मिलकर टाटा समूह टेक्नोलॉजी मैन्युफैकचरिंग के क्षेत्र में भी उतरना चाहती है. अगर बातचीत सफल रही है टाटा समूह आईफोन बनाने वाली देश की पहली कंपनी बन जाएगी. फिलहाल ताईवान कंपनी Wistron और चीन और भारत में स्थित फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) आईफोन की एसेंबलिंग करती है. 

माना जा रहा है कि कोई भी भारतीय कंपनी आईफोन बनाती है तो इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैकचरिंग के क्षेत्र में चीन के दबदबे को चुनौती दी जा सकेगी. वैसे भी कोविड महामारी के चलते चीन में लगाये गए लॉकडाउन और अमेरिका के साथ तनाव के कारण चीन को लगातार चुनौती मिल रही है. इससे दूसरी कंपनियां भी चीन के बजाये भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैकचरिंग के क्षेत्र में आगे आ सकती है. इससे चीन पर निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी. 

हालांकि टाटा की Wistron के साथ बातचीत शुरुआती दौर में है. डील के स्ट्रक्चर, शेयरहोल्डिंग के डिटेल्स अभी तय नहीं हुआ और बातचीत का दौर जारी है. माना जा रहा है कि टाटा समूह Wistron India के ऑपरेशन या कंपनी जो नया एसेंबली प्लांट लगाएगी उसमें हिस्सेदारी खरीद सकती है. 

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भी चीन से बाहर दूसरे देशों में आईफोन की मैन्युफैकचरिंग करना चाहती है खासतौर से भारत में वो सप्लाई-चेन को और मजबूत करना चाहती है. आपको बता दें आईफोन की एसेंबलिंग एक चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि अमेरिका के कई क्वालिटी मानकों को पूरा करना होता है. नए मैन्युफैकचरिंग प्लांट के जरिए आईफोन की एसेंबलिंग को बढ़ाकर 5 गुना करने का लक्ष्य है.  

टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरण (Natarajan Chandrasekaran) ने भी पूर्व में कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई एंड मैन्युफैकचरिंग पर कंपनी का फोकस रहने वाला है. Wistron  2017 से भारत के कर्नाटक राज्य में आईफोन की एसेंबलिंग कर रहा है. कंपनी फिलहाल भारी घाटे में चल रही है.   

ये भी पढ़ें 

Budget 2023: मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट की तैयारी शुरू! बजट में टैक्सपेयर्स से लेकर सभी को मिल सकती है सौगात

Nirmala Sitharaman On Inflation: महंगाई कम करने में राज्यों की भूमिका पर उठे सवाल! जानिए वित्त मंत्री ने क्या दी राज्यों को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget