एक्सप्लोरर

Tata Share: एप्पल से मिल रही टाटा को मदद, साल भर में 9 गुने से ज्यादा बढ़ा टाटा कंपनी का रेवेन्यू, वजह बड़ी खास

Tata Electronics Revenue: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अकेली ऐसी भारतीय कंपनी है, जो कॉन्ट्रैक्ट पर आईफोन समेत एप्पल के विभिन्न उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग करती है...

भारत में एप्पल का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. एप्पल ने भारत में अपने व्यवसाय को 2 लाख करोड़ रुपये के पार ले जाने में सफलता हासिल की है. इसे भारत में पिछले 5 दशकों में किसी कंपनी के बिजनेस में आई सबसे शानदार तेजी माना रहा है. इसके साथ-साथ कुछ अन्य कंपनियों को भी मदद मिल रही है. खासकर टाटा समूह को एप्पल के बिजनेस में इस शानदार वृद्धि से मदद मिल रही है.

इस तरह बढ़ा है टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का राजस्व

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का कुल राजस्व 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 में 3,802 करोड़ रुपये रहा. यह एक साल पहले की तुलना में 9 गुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है. एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2022-23 में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को 401 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. टाटा समूह की कंपनी ने अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दी है.

एप्पल के प्रोडक्ट बनाने वाली अकेली ऐसी कंपनी

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के राजस्व में आई इस शानदार तेजी के लिए एप्पल जिम्मेदार है. दरअसल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का नाम उन कंपनियों में शामिल है, जो भारत में एप्पल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पहली व अकेली भारतीय कंपनी है, जो आईफोन समेत एप्पल के विभिन्न प्रोडक्ट को कॉन्ट्रैक्ट पर मैन्युफैक्चर करती है.

परिचालन का पहला पूरा वित्त वर्ष

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 2023-24 परिचालन का पहला पूरा वित्त वर्ष रहा. टाटा समूह की इस कंपनी ने कुछ समय पहले बेंगलुरू के पास स्थित विस्ट्रॉन के आईफोन असेंबली पॉइंट का अधिग्रहण किया था. विस्ट्रॉन का प्लांट खरीदने के बाद टाटा समूह के द्वारा एप्पल के उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग तेज हुई. कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं.

इतना ज्यादा बढ़ गया कंपनी का घाटा

हालांकि राजस्व में इतनी शानदार वृद्धि के बाद भी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को न सिर्फ घाटा उठाना पड़ा है, बल्कि उसका घाटा पहले से बढ़ गया है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को वित्त वर्ष 2022-23 में 532 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था, जो और बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 825 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. टाटा की कंपनी का कहना है कि घाटा बढ़ने का कारण रुपये के भाव में आई कमी और ब्याज की लागत में तेजी है.

ये भी पढ़ें: 4 साल में एप्पल ने हासिल किया शानदार मुकाम, टाटा स्टील-गेल जैसी दिग्गज कंपनियां रह गईं पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget