एक्सप्लोरर

Swiggy IPO: स्विगी ने आईपीओ के लिए फाइल किया अपडेटेड ड्राफ्ट, पेटीएम के बाद बनेगा ये रिकॉर्ड

Swiggy IPO Update: स्विगी ने सेबी के पास आईपीओ का अपडेटेड ड्राफ्ट जमा किया है. उससे पहले कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के जरिए अप्रैल में अपना पहला ड्राफ्ट जमा किया था...

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट जमा किया है. अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के अनुसार, आईपीओ में 3,750 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 18.52 करोड़ शेयर का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी को प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई थी. कंपनी ने अप्रैल में कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के जरिए आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया था.

इतना बड़ा हो सकता है आईपीओ का साइज

बैंकरों के मुताबिक, आईपीओ का साइज करीब 1.25 अरब डॉलर यानी भारतीय करेंसी में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का होने का अनुमान है. हालांकि, अईपीओ की लॉन्चिंग से पहले इसे बढ़ाया जा सकता है. खबरों के अनुसार, शेयरहोल्डर्स की बैठक के बाद आईपीओ के साइज को बढ़ाकर करीब 1.4 अरब डॉलर यानी तकरीबन 11,700 करोड़ रुपये किया जा सकता है. स्विगी का आईपीओ नवंबर की शुरुआत में खुल सकता है.

दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप आईपीओ

साइज के हिसाब से देखें तो स्विगी के इस ऑफर की गिनती देश के सबसे बड़े आईपीओ की कतार में होने वाली है. यह पेटीएम के बाद किसी स्टार्टअप कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. पेटीएम 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी, जो अभी तक भारतीय बाजार में किसी स्टार्टअप कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ है. फूड डिलीवरी सेगमेंट में स्विगी की प्रतिस्पर्धी जोमैटो साल 2021 में 9,375 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

कई सेलेब्रिटी कर चुके हैं निवेश

स्विगी के आईपीओ को खुलने से पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कई दिग्गज हस्तियां स्विगी के शेयर खरीद चुकी हैं. स्विगी के शेयरों में निवेश करने वाले सेलेब्रिटीज में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं. वहीं खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जहीर खान के अलावा टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना भी स्विगी के शेयर खरीद चुके हैं.

अनलिस्टेड मार्केट में इतना चढ़ा शेयर

अनलिस्टेड मार्केट में भी स्विगी के आईपीओ को लेकर हाइप बना हुआ है. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई में स्विगी का शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 355 रुपये के आसपास चल रहा था. अब उसके शेयर का भाव चढ़कर करीब 490 रुपये हो गया है. यानी सिर्फ दो महीने में शेयर ने करीब 40 फीसदी की छलांग लगाई है.

ये भी पढ़ें: स्विगी का शेयर खरीदने के लिए हस्तियों की कतार, राहुल द्रविड़ से करण जौहर तक कर चुके निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget