एक्सप्लोरर

Swiggy IPO: स्विगी के विशाल आईपीओ के लिए सेबी ने साफ किया रास्ता, तारीख भी लगभग तय 

SEBI: सेबी ने स्विगी से कहा है कि उसे आईपीओ लाने से 21 दिन पहले दस्तावेज अपडेट करके देने होंगे. कंपनी ने कॉन्फिडेंशिअल रूट से आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे.

SEBI: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने आखिरकार स्विगी (Swiggy) के आईपीओ के लिए रास्ता साफ कर दिया है. सेबी ने फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी को आईपीओ के लिए मंगलवार को मंजूरी दे दी है. कंपनी का लगभग 11000 करोड़ रुपये का आईपीओ नवंबर में आ सकता है. सेबी ने स्विगी से कहा है कि उसे आईपीओ लाने से 21 दिन पहले दस्तावेज अपडेट (UDRHP) करके देने होंगे. इसके साथ ही साल 2024 में एक और बड़े आईपीओ का आना लगभग तय हो चुका है. 

5000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे 

मनी कंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से दी रिपोर्ट में कहा है कि स्विगी ने कॉन्फिडेंशिअल रूट से आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे. अभी इस आईपीओ की फाइनल डेट तय नहीं हुई है लेकिन, इसका नवंबर में आना लगभग तय माना जा रहा है. स्टॉक मार्केट पर विभिन्न कंपनियों के आईपीओ द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन के चलते स्विगी इसमें देरी नहीं करना चाहेगी. इस आईपीओ में लगभग 5000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने के साथ ही बड़ा ऑफर फॉर सेल भी हो सकता है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 15 अरब डॉलर की वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने आईपीओ लाने की मंजूरी अप्रैल में दी थी.

मुनाफे में चल रहा स्विगी का फूड डिलीवरी बिजनेस 

स्विगी को सॉफ्टबैंक (Softbank) से समर्थन हासिल है. कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 5,476 करोड़ रुपये रेवेन्यू हासिल हुआ था. कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाही में करीब 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. हालांकि, स्विगी का फूड डिलीवरी बिजनेस मुनाफे में है. उनकी सब्सिडियरी इंस्टामार्ट (Instamart) का कारोबार फिलहाल नुकसान में चल रहा है. उधर, स्विगी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी जोमाटो (Zomato) पहले ही स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हो चुकी है और उसके शेयरों की वैल्यू तेजी से बढ़ती जा रही है. फिलहाल जोमाटो की मार्केट वैल्यू करीब 27 अरब डॉलर हो चुकी है.

ये भी पढ़ें 

Anna Sebastian Death: एना सेबेस्टियन की मौत पर नया खुलासा, बिना परमिट के चल रहा अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया का ऑफिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget