एक्सप्लोरर

Anna Sebastian Death: एना सेबेस्टियन की मौत पर नया खुलासा, बिना परमिट के चल रहा अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया का ऑफिस 

Ernst & Young: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईवाई इंडिया का पुणे ऑफिस साल 2007 से ही बिना परमिट के चल रहा है. इस कानून के तहत काम के घंटे तय किए गए हैं. कंपनी को 7 दिन में इसका जवाब देना है.

Ernst & Young: अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया (EY India) की 26 वर्षीय सीए एना सेबेस्टियन पेराइल (Anna Sebastin Perayil) की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. इस मामले में कंपनी के खिलाफ की जा रही जांच में पता चला है कि ईवाई इंडिया के पुणे ऑफिस के पास काम के घंटे तय करने वाला राज्य सरकार का परमिट ही नहीं है. इस कानून के तहत काम के अधिकतम घंटे रोजाना 9 और हफ्ते में 48 तय किए गए हैं. इस खुलासे के बाद अब कंपनी फंसती नजर आ रही है. 

ईवाई पुणे ऑफिस के पास साल 2007 से नहीं है परमिट

सरकारी अधिकारियों के हवाले से रायटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया (Ernst & Young India) का पुणे ऑफिस साल 2007 से ही बिना परमिट के चल रहा है. एना सेबेस्टियन की मौत के मामले में कंपनी के खिलाफ केंद्र सरकार ने भी जांच शुरू की है. कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने एना सेबेस्टियन को ज्यादा काम दिया, जिसके चलते वह परेशान हो गई थी. आखिरकार उसकी जुलाई में मौत हो गई. यह मामला एना की मां अनीता ऑगस्टीन (Anita Augustine) के कंपनी को लिखे ईमेल के बाद चर्चा में आया था. इस मसले पर ईवाई इंडिया और कंपनी के चेयरमैन राजीव मेमानी (Rajiv Memani) ने माफी भी मांगी थी.

इसी साल खारिज कर दी गई थी कंपनी की एप्लीकेशन 

महाराष्ट्र के एडीशनल लेबर कमिश्नर शैलेंद्र पॉल की टीम ने ईवाई पुणे ऑफिस की जांच की थी. उनका कहना है कि कंपनी राज्य सरकार के शॉप्स एंड इस्टैब्लिशमेंट एक्ट (Shops and Establishments Act) में रजिस्टर नहीं है, जबकि यह आवश्यक है. कंपनी ने लेबर डिपार्टमेंट में रजिस्टर करने के लिए फरवरी, 2024 में एप्लीकेशन दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. हमने उनसे पूछा था कि साल 2007 से उन्होंने अप्लाई  क्यों नहीं किया. कंपनी को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है. इस कानून के तहत किसी कर्मचारी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने की जेल का प्रावधान है.

ईवाई इंडिया से कंपनी की लॉग बुक भी मांगी गई 

शैलेंद्र पॉल ने बताया कि हमने ईवाई इंडिया से कंपनी की लॉग बुक भी मांगी है ताकि पता लगाया जा सके कि काम के घंटे और वेलफेयर पॉलिसी क्या है. साथ ही इससे पता लग सकेगा कि कंपनी ने एना सेबेस्टियन पेराइल को कितना काम दिया था. ईवाई इंडिया ने कहा था कि उनके साथ भारत के करीब 1 लाख कर्मचारी जुड़े हुए हैं. इस दर्दनाक मामले के सामने आने के बाद कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर बहस छिड़ गई है. जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने तो पिछले ही हफ्ते इसके लिए एक नया पद भी तय कर दिया है.

ये भी पढ़ें 

Shankh Air: देश को मिलने वाली है एक और एयरलाइन, यूपी को बनाएगी अपना गढ़ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget