एक्सप्लोरर

FD Rates Increased: इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में किया 1% का इजाफा! ग्राहकों को मिलेगा 7.49% तक का रिटर्न

Suryoday Small Finance: बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ाने का फैसला किया है.

FD Rates Hikes: देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) लगातार कदम उठा रहे हैं. रिजर्व बैंक ने मई, जून और अगस्त के महीने में रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी की है. इसके बाद से ही लगातार कई बैंक अपने डिपॉजिट रेट्स जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स (Fixed Deposit Rates), सेविंग अकाउंट (Saving Account), आरडी (RD) आदि की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में एक और स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम जुड़ गया है. इस बैंक का नाम हैं सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक.

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance FD Rates) ने 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में 100 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1% की तक की बढ़ोतरी की है. यह नई दरें 24 सितंबर 2022 को लागू हो चुकी है. बैंक 999 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दर यानी 7.49% ऑफर कर रहा है. अगर आप भी बैंक में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको अलग-अलग अवधि पर सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance) द्वारा ऑफर किए जाने वाले ब्याज दरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

सामान्य नागरिकों को 2 करोड़ से कम की FD पर मिलने वाला ब्याज दर-

  • 7-14 दिन की एफडी-4.00%
  • 15-45 दिन की एफडी-4.25%
  • 46-90 दिन की एफडी-4.50%
  • 91-6 महीने तक की एफडी- 5.00%
  • 6 से 9 महीने तक की एफडी-5.50%
  • 9 महीने से 1 साल तक की एफडी-6.00%
  • 1 साल से 1 साल 6 महीने तक की एफडी-7.00%
  • 1 साल 6 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी-7.25%
  • 2 साल से 998 दिन की एफडी-7.25%
  • 999 दिन की एफडी-7.49%
  • 31 महीने 27 दिन की एफडी से लेकर 3 साल की एफडी-7.00%
  • 3 से 5 साल की एफडी-6.75%
  • 5 साल की एफडी-6.75%
  • 5 से 10 साल की एफडी-6.00%

सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ से कम की FD पर मिलने वाला ब्याज दर-

  • 7-14 दिन की एफडी-4.50%
  • 15-45 दिन की एफडी-4.75%
  • 46-90 दिन की एफडी-5.00%
  • 91-6 महीने तक की एफडी- 5.50%
  • 6 से 9 महीने तक की एफडी-6.00%
  • 9 महीने से 1 साल तक की एफडी-6.50%
  • 1 साल से 1 साल 6 महीने तक की एफडी-7.50%
  • 1 साल 6 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी-7.75%
  • 2 साल से 998 दिन की एफडी-7.75%
  • 999 दिन की एफडी-7.99%
  • 31 महीने 27 दिन की एफडी से लेकर 3 साल की एफडी-7.50%
  • 3 से 5 साल की एफडी-7.25%
  • 5 साल की एफडी-7.25%
  • 5 से 10 साल की एफडी-6.50%

कई बैंक ने बढ़ाया FD रेट्स-
इस समय भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है. इस कारण विश्व भर के रिजर्व बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर रहा हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार रेपो रेट में इजाफा कर रहा हैं. बैंक ने तीन महीने में कुल मिलाकर 4.00% से रेपो रेट को बढ़ाकर 5.40% तक कर दिया है. इस कारण एफडी रेट्स, सेविंग अकाउंट्स और आरडी रेट्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं. पिछले कुछ समय में देश के कई बैंक जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), एक्सिस बैंक (Axis Bank), इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), बंधन बैंक (Bandhan Bank) आदि कई बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में इजाफा किया है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस जारी! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ता हो गया तेल?

Credit Utilization: क्या होता है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो, जानें क्रेडिट स्कोर पर कैसे पड़ता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Liquor News: पूरी दुनिया में घटेगी शराब की बिक्री, लेकिन भारत में क्यों बढ़ रहा है दारु का बाजार?
Liquor News: पूरी दुनिया में घटेगी शराब की बिक्री, लेकिन भारत में क्यों बढ़ रहा है दारु का बाजार?
मिडिल क्लास पर चौतरफा मार! सब्जी से लेकर ईंधन तक सब महंगा, अब कैसे चलेगा घर?
मिडिल क्लास पर चौतरफा मार! सब्जी से लेकर ईंधन तक सब महंगा, अब कैसे चलेगा घर?
HDFC के बाद अब इन बैंकों ने भी बढ़ा दीं ब्याज दरें, अब लोन पर ज्यादा भरनी होगी EMI
HDFC के बाद अब इन बैंकों ने भी बढ़ा दीं ब्याज दरें, अब लोन पर ज्यादा भरनी होगी EMI
Elon Musk: दौलत के मामले में धनकुबेर अंबानी-अडानी से कितने आगे हैं एलन मस्क, अंतर कर देगा हैरान
दौलत के मामले में धनकुबेर अंबानी-अडानी से कितने आगे हैं एलन मस्क, अंतर कर देगा हैरान

वीडियोज

Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News
Kushinagar Road Accident: कुशीनगर से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत!
Iran US War | Ceasefire Deal |Mojtaba Khamenei | Trump | Janhit:ट्रंप की डील पर मुहर लगाएंगे खामनेई?
UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh: अखिलेश और योगी के बीच पूर्वांचल की आर-पार की लड़ाई!
Sandeep Chaudhary | TMC Crisis: Bengal में बागी सांसदों के खेल का सबसे सटीक विश्लेषण! | Mamata

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
अमेरिका-ईरान के बीच हुआ समझौता तो क्या खुल जाएगा हॉर्मुज? पीस डील में क्या-क्या शामिल, जानें सब कुछ
Saharanpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
सहारनपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 5 साल की बच्ची समेत 4 की मौत
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
शाहिद अफरीदी के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज, धर्मशाला वनडे में अफगान ओपनर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, सांसद काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से जुड़े आरोप झूठे'
ममता समेत 5 TMC नेताओं की बढ़ी मुश्किल, काकोली घोष के बेटे ने भेजा लीगल नोटिस, कहा- 'शराब से...'
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'मैं जेब में रखकर सोता हूं...', जब रेड लाइट एरिया में पहुंचे थे चंकी पांडे, दिलचस्प है किस्सा
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', INDIA गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
'2024 का चुनाव हम हारे नहीं...', गठबंधन की बैठक में राहुल का बड़ा बयान, 2029 को लेकर क्या कहा?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
AI पर अमेरिकी कब्जा! Fable 5 और Mythos 5 पर लगा ताला, दुनिया और भारत के लिए क्या बदलने वाला है?
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती 
Embed widget