एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: महंगाई पर घिरी मोदी सरकार, अविश्वास प्रस्ताव के बहाने संसद में सुप्रिया सुले - डिंपल यादव ने सुनाई खरी-खोटी

Tomato Price Rise: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान महिला सांसदों समेत अन्य दलों के नेताओं ने महंगाई का मुद्दा उठाया.

No Confidence Motion: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर में हिंसा रोकने में केंद्र सरकार की नाकामी के बाद विपक्ष लेकर आया है. लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के बहाने विपक्षी दलों के नेताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर मोदी सरकार को खरी-खोटी सुनाई.  महिला सांसद एनसीपी की सुप्रिया सुले और समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने चर्चा के दौरान कमरतोड़ महंगाई का मुद्दा सदन में उठाया. 

महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला 

मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाने पर कटाक्ष करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि इनकी नौ साल के शासन में महंगाई आसमान छू रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो बहुत हुई महंगाई की मार का ताना दे रहे थे. महंगे रसोई गैस का असर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नजर आ गया.  सुप्रिया सुले ने कहा कि केवल टमाटर ही नहीं बल्कि प्याज, आटा, दाल चावल, तेल, चाय और दूध सभी का भाव आज आसमान छू रहा है. सुप्रिया सुले ने कहा कि यूपीए की सरकार थी तो ये सभी चीजों की थाली 500 रुपये के भीतर में आ जाती थी और अब भाव 1,000 रुपये के ऊपर जा पहुंचा है. 

मिडिल क्लास से लेकर गरीब महंगाई से परेशान 

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज की तारीख में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास से लेकर गरीब सभी महंगाई से परेशान है. उन्होंने कहा महंगी स्कूल की फीस, मेडिकल बिल, घर का किराया, महंगी बिजली से लेकर महंगा पेट्रोल डीजल और केरोसिन ऑयल लोगों को परेशान कर रहा है. 

महंगाई रोकने में सरकार नाकाम 

टीएमसी के सांसद सौगात रॉय ने भी अविश्वास प्रस्ताव बोलते हुए महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा. सौगात रॉय ने कहा कि महंगाई को रोकने में विफलता सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है. उन्होंने कहा कि टमाटर 250 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है. सौगात रॉय ने कहा कि आज एलपीजी सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों पर ड्यूटी बढ़ाकर सरकार को 27 लाख करोड़ रुपये की आय हुई है. पेट्रोल 106 और डीजल 96 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है.

जाहिर है अविश्वास प्रस्ताव के बहाने ही सही विपक्षी दलों को संसद में महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरने का बड़ा हथियार मिल गया है. 

ये भी पढ़ें

High Airfare: संसद में उठा महंगे हवाई सफर का मुद्दा, सरकार ने एयरफेयर रेग्यूलेट करने से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे
SIP का कमाल! रोज 30 निवेश कर बन सकते हैं लाखों के मालिक, जानें कैसे
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भूतों का साया या कुछ और? क्यों पूरी तरह बनकर खाली रह जाते हैं कई फ्लैट्स
भूतों का साया या कुछ और? क्यों पूरी तरह बनकर खाली रह जाते हैं कई फ्लैट्स
Transactions Charges: बैंक ट्रांसफर से लेकर कार्ड स्वाइप तक कहां लगता है कितना चार्ज? देख लें रेट लिस्ट
बैंक ट्रांसफर से लेकर कार्ड स्वाइप तक कहां लगता है कितना चार्ज? देख लें रेट लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget