एक्सप्लोरर

Adani-Hindenberg Issue: सुप्रीम कोर्ट में टल गई अडानी मामले पर हियरिंग, सेबी के स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद होनी थी सुनवाई

Adani Group Stocks: आज के ट्रेड में ज्यादातर अडानी समूह के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

Adani-Hindenberg Issue: हिंडनबर्ग - अडानी समूह मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है. शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी के अडानी समूह के खिलाफ जांच के स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद मंगलवार 29 अगस्त 2023 को कोर्ट में सुनवाई होनी थी. पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ जम्मू कश्मीर में धारा 370 के खत्म किए जाने के खिलाफ दाखिल किए गए याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसके चलते अडानी मामले पर होने वाली सुनवाई आज के लिए टल गई है.  

पिछले हफ्ते सेबी ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है. रिपोर्ट में सेबी ने कहा कि उसने 24 मामले की जांच की है जिसमें से 22 की जांच पूरी हो चुकी है और 2 मामलों की जांच फिलहाल अंतरिम स्टेज में है. इन दोनों ही मामलों में सेबी को विदेशी एजेंसियों के रिपोर्ट का इंतजार है. सेबी ने कहा है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

सोमवार 28 अगस्त को ये भी खबर आई कि सेबी की जांच में अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों की तरफ से डिस्क्लोजर यानि जरुरी खुलासे और ऑफशोर फंड्स के होल्डिंग्स के मामले में नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है.  लेकिन ये  उल्लंघन का टेक्निकल मामला है और जांच पूरी होने के बाद केवल मॉनिटरी पेनल्टी समूह पर लगाया जा सकता है. 

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने जनवरी 2023 में अडानी समूह की लिस्टेड स्टॉक्स में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट जारी किया था. जिसके बाद शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी समूह की सभी कंपनियों के स्टॉक्स में 80 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली थी.  समूह के मार्केट कैपिटलाईजेशन में 100 बिलियन डॉलर की सेंध लग गई. हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई जिसके बाद कोर्ट ने सेबी को जांच के आदेश दिए.  

ये भी पढ़ें 

PMGKAY: लोकसभा चुनाव पर मोदी सरकार की नजर, जून 2024 तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने पर फैसला संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Group विवाद में पारसी समाज की एंट्री, पीएम मोदी को लिखा पत्र
Tata Group विवाद में पारसी समाज की एंट्री, पीएम मोदी को लिखा पत्र
भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार
भारत को समंदर में मिला खजाना, Oil India ने ढूंढा प्राकृतिक गैस का नया भंडार
सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
'सुबह खाता हूं तो शाम की चिंता सताती है...' पंडित जी ने बताई बिन सैलरी दुबई में कैसे कटती जिंदगी
'सुबह खाता हूं तो शाम की चिंता सताती है...' पंडित जी ने बताई बिन सैलरी दुबई में कैसे कटती जिंदगी

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget