एक्सप्लोरर

Honorary Knighthood: सुनील भारती मित्तल को किंग चार्ल्स से मिला ब्रिटेन का सबसे बड़ा सम्मान

Sunil Bharti Mittal: ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से यह सम्मान पाने वाले सुनील भारती मित्तल पहले भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रतन टाटा, रवि शंकर और जमशेद ईरानी को यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ से मिला था.

Sunil Bharti Mittal: भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) को ब्रिटेन से बड़ा सम्मान मिला है. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स थर्ड (King Charles III) ने उन्हें मानद नाईटहुड (Honorary Knighthood) सम्मान से सम्मानित किया गया है. भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर मित्तल को बुधवार को नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE) दिया गया है. यह ब्रिटेन द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है. 

किंग चार्ल्स से यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय 

जानकारी के अनुसार, किंग चार्ल्स से यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं. इससे पहले ऑनररी केबीई (Honorary KBE) साल 2009 में भारत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा (Ratan Tata), साल 2001 में रवि शंकर (Ravi Shankar) और साल 1997 में जमशेद ईरानी (Jamshed Irani) को दिया गया था. इन सभी को दिवंगत महारानी एलिजाबेथ सेकेंड (Queen Elizabeth II) से यह सम्मान मिला था. सुनील भारती मित्तल को यह सम्मान (Royal Insignia) भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सौंपेंगे. 

मित्तल ने ब्रिटेन की सरकार को दिया धन्यवाद 

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन को यह अवार्ड भारत और ब्रिटेन के व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए दिया. अवार्ड की घोषणा पर सुनील भारती मित्तल ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध नए युग में प्रवेश कर गए हैं. मैं किंग चार्ल्स से मिले इस सम्मान से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. ब्रिटेन और भारत के संबंध ऐतिहासिक हैं. आपसी सहयोग से यह संबंध नए युग में प्रवेश कर गया है. मैं दोनों महान देशों के बीच आर्थिक और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करता रहूंगा. मैं इस सम्मान के लिए ब्रिटेन की सरकार को धन्यवाद देता हूं. ब्रिटिश सरकार व्यापार की जरूरतों पर ध्यान दे रही है. सरकार के समर्थन से निवेश के अवसर बन रहे हैं.

पुरुष केबीई और महिलाएं डीबीई लगाती हैं 

ऑनररी केबीई उन नागरिकों को दिया जाता है, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. ब्रिटिश नागरिक को नाइटहुड मिलने पर पुरुष सर या डेम लगाते हैं. विदेशी नागरिक यदि पुरुष है तो वह केबीई और महिला होने पर डीबीई (DBE) लगाते हैं. साल 2007 में सुनील भारती मित्तल को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. पिछले साल भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान मित्तल ने अफ्रीकी आर्थिक एकीकरण पर बी20 इंडिया एक्शन काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में काम किया था. वह इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन/यूनेस्को ब्रॉडबैंड आयोग के आयुक्त भी हैं.

ये भी पढ़ें 

PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी, पीएम मोदी ने किसानों के अकाउंट में भेजे 2000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget