एक्सप्लोरर

इस राज्य के गन्ना किसानों को भी मिली खुशखबरी, बढ़ा दिया गया गन्ना मूल्य, यूपी- बिहार पहले ही दे चुके तोहफा

Cabinet Decision: इस राज्य के गन्ना किसानों को अच्छी खबर मिली है. पिछले पेराई सत्र 2022-23 के मुकाबले गन्ने के मूल्य में इस पेराई सीजन में प्रति क्विंटल के लिए अच्छा इजाफा किया गया है.

Sugarcane Farmers: आज उत्तराखंड सरकार ने वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने की नई कीमत पर खरीद का ऐलान कर दिया है. इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे गन्ना किसानों को खुशखबरी मिली है. गन्ने की अगेती और सामान्य प्रजाति (किस्म) का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) क्रमशः 375 और 365 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है. यानी पिछले पेराई सत्र 2022-23 के मुकाबले गन्ने के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है. आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया है.

कई और राज्य भी कर चुके हैं गन्ना किसानों के लिए ऐलान

इससे 2 दिन पहले बिहार में भी गन्ने की खरीद को लेकर अच्छी खबर आई थी जहां गन्ने की कीमत में 20 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा कर दिया गया था. वहीं यूपी सरकार ने भी कुछ दिन पहले गन्ना किसानों के लिए एएसपी में 20 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा करने का ऐलान किया था. राजस्थान में भी गन्ने के लिए 11 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा करने का ऐलान कर दिया था.

पिछले पेराई सीजन से ज्यादा है गन्ने का एएसपी

उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने बताया कि पिछले पेराई सत्र 2022-23 के मुकाबले गन्ने के मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गयी है. उन्होंने बताया कि गन्ने की अगेती प्रजाति (किस्म) के लिए 375 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति (किस्म) के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य तय किया गया है.

उत्तराखंड सरकार पर है दबाव

कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गन्ने के मूल्य में पिछले साल के मुकाबले 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए अगेती किस्म के लिए 370 रुपये प्रति क्विंटल का राज्य परामर्श मूल्य निर्धारित किया था. इसकी वजह से उत्तराखंड सरकार पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से ज्यादा गन्ना मूल्य घोषित करने का दबाव था. आज किए गए फैसले में उत्तर प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड में अगेती किस्म के गन्ने के लिए 5 रुपये ज्यादा का परामर्श मूल्य तय किया गया है.

ये भी पढ़ें

26 जनवरी को रेल से सफर करने वाले हों अलर्ट, यहां ट्रेनें कैंसिल-देरी से चलेंगी और रुट भी डायवर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
दिल्ली में 942 और पटना में 1000 के पार पहुंची गैस सिलेंडर की कीमत, जानें अपने शहर का रेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट
कितनी बढ़ी आज पेट्रोल की कीमत, डीजल का क्या चल रहा भाव? जानें फ्यूल रेट पर ताजा अपडेट
Real Estate: भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
भारत में प्रॉपर्टी बेचने की होड़ क्यों लगी, 46% NRI तैयार, मोहभंग का कारण क्या?
Debit Card: एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना
एयरपोर्ट पर डेबिट कार्ड ब्लॉक, कोर्ट ने बैंक पर ठोका लाखों का जुर्माना

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget