एक्सप्लोरर

Sudarshan Pharma IPO: इस आईपीओ से होगी कमाई या डूबेगा पैसा? जानें क्या है जीएमपी का इशारा

Sudarshan Pharma GMP: सुदर्शन फार्मा का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए पिछले सप्ताह गुरुवार को यानी 09 मार्च को ओपन हुआ. इसके लिए 14 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है.

Sudarshan Pharma IPO Update: कुछ महीनों के अंतराल के बाद आईपीओ बाजार (IPO Market) में फिर से गतिविधियां तेज होने लगी हैं. अभी ताजा आईपीओ सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एसएमई (Sudarshan Pharma Industries Pvt Ltd SME) का है, जो पिछले सप्ताह बाजार में आया है. इसे सब्सक्राइब करने का समय अब कम ही बचा है, ऐसे में इन्वेस्टर्स के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि ग्रे मार्केट (Sudarshan Pharma GMP) में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है...

ये है साइज और प्राइस बैंड

आपको बता दें कि सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एसएमई का आईपीओ 68,62,400 शेयरों का है. इस आईपीओ में सिर्फ शेयरों के फ्रेश इश्यू ही शामिल हैं. कंपनी के आईपीओ का साइज 50.10 करोड़ रुपये है. आईपीओ के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि आईपीओ का प्राइस बैंड 71 से 73 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

बोली लगाने के लिए सीमित समय

सुदर्शन फार्मा का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए पिछले सप्ताह गुरुवार को यानी 09 मार्च को ओपन हुआ. इसके लिए 14 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है. इसका मतलब हुआ कि अभी इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए 02 और दिन का समय है. इसके बाद 17 मार्च को शेयर अलॉट किए जाएंगे. जिन इन्वेस्टर्स की बोली असफल होगी, उनका रिफंड 20 मार्च से शुरू होगा, जबकि सफल इन्वेस्टर्स के डीमैट खाते में 21 मार्च को शेयर डाले जाएंगे. अंत में 22 मार्च को सुदर्शन फार्मा के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे, जिसके बाद इन शेयरों में ओपन मार्केट की नियमित ट्रेडिंग होने लगेगी.

इस तरह मिला है रिस्पॉन्स

इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 1600 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर एक लॉट से ज्यादा के लिए बोली नहीं लगा सकते हैं. यानी इसे सब्सक्राइब करने के लिए रिटेल इन्वेस्टर को 1,16,800 रुपये लगाने की जरूरत होगी. वहीं हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स दो लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. अभी तक की बात करें तो शुरुआत के दो दिनों में इसे 52 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है. रिटेल सेगमेंट को सबसे ज्यादा 67 फीसदी जबकि एनआईआई सेगमेंट को 38 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है.

इतनी कमाई के मिल रहे संकेत

जहां तक ग्रे मार्केट की बात है, अभी यह आईपीओ अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 4 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है. अगर 04 रुपये का जीएमपी ओपन मार्केट में रिफ्लेक्ट होता है, तो 22 मार्च को सुदर्शन फार्मा के शेयर 77 रुपये प्रति यूनिट पर लिस्ट हो सकते हैं. इसका मतलब हुआ कि सफल बोली लगाने वालों को लिस्टिंग के साथ ही करीब 5.50 फीसदी की कमाई हो सकती है, यानी अभी के हिसाब से हर लॉट पर करीब 6,500 रुपये का रिटर्न संभव लग रहा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: लाभांश से होती है आपको कमाई? ऐसे बचा सकते हैं टीडीएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget