एक्सप्लोरर

बचा है एक हफ्ता, कर लें ये काम वर्ना देनी होगी 5000 रुपये तक पेनल्टी

अगर आप सोच रहे हैं कि हर साल की तरह इस साल भी आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ा दी जाएगी तो ऐसा अनिवार्य नहीं है.

नई दिल्लीः इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है अब इनकम टैक्स भरने के लिए आपके पास सिर्फ 8 दिन यानी एक हफ्ते का वक्त बचा है. अगर आप सोच रहे हैं कि हर साल की तरह इस साल भी आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ा दी जाएगी तो ऐसा अनिवार्य नहीं है. सबसे जरूरी बात ये है कि इस बार से टैक्स रिटर्न समय से न भरने वालों को पेनल्टी भी देनी पड़ेगी और ये पेनल्टी 5000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक हो सकती है.

जानिए पेनल्टी या फीस के क्या हैं नियम 1. अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है और आप 31 जुलाई के बाद आयकर रिटर्न भरते हैं तो आपको 1 हजार रुपये की अधिकतम पेनल्टी देनी होगी. 2. 5 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले लोगों को 31 जुलाई के बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर 5000 रुपये की पेनल्टी देनी होगी. 3. 5 लाख रुपये से ज्यादा आय वाले लोग अगर 31 जुलाई से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो 5000 रुपये पेनल्टी देनी होगी. 4. इसके अलावा अगर 5 लाख से ज्यादा आय वाले अगर 31 दिसंबर 2018 के बाद बाद अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरेंगे तो उन्हें 10,000 रुपये तक की पेनल्टी देनी होगी.

क्या है पेनल्टी का प्रावधान सरकार द्वारा आयकर अधिनियम 1961 में धारा 234F को शामिल किया गया है जो कि 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई है. इसके अंतर्गत इनकमटैक्सपेयर्स को आयकर अधिनियम की धारा (139) 1 में निर्धारित तारीख के बाद आयकर रिटर्न भरने पर पेनल्टी का प्रावधान रखा गया है. अर्थात वित्तीय वर्ष 2017-18 (एसेसमेंट इयर 2018-19) का आयकर रिटर्न निर्धारित समय सीमा पर न भरने पर यह पेनल्टी देनी पड़ेगी.

हालांकि हर साल इनकम टैक्स विभाग 5 अगस्त या 7 अगस्त तक आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ा देता है पर इस बर भी ऐसा होगा ये निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है. लिहाजा आपको 31 जुलाई तक अपना आयकर रिटर्न हर हाल में भर देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget