एक्सप्लोरर

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर 65500 के नीचे, Nifty भी 300 पॉइंट गिरा

Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट की सुनामी देखी जा रही है और निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गए हैं. सेंसेक्स 1000 अंक तो निफ्टी 300 अंक टूटा है.

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज भूचाल आ गया है और सेंसेक्स-निफ्टी जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स आज 1000 अंकों की गिरावट के साथ दिखाई दे रहा है तो निफ्टी भी पूरे 300 पॉइंट टूटकर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी ये दोनों ही प्रमुख इंडेक्स आज 1.5 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं. निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है और कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में से 5 लाख करोड़ रुपये हवा हो गए हैं.

कैसी है बाजार की स्थिति- कितनी है गिरावट

शेयर बाजार में आज चौतरफा लाल निशान नजर आ रहा है. बीएसई का सेंसेक्स 1,013.22 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 65,446.09 के लेवल तक आ गिरा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 300.60 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 19,432.95 के लेवल पर नीचे आ गया है.

बैंक निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट

बैंक निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है और ये आज 800 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी इस समय 863 अंक या 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 44,729 के लेवल तक नीचे आ गिरा है.

निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये हुए साफ

आज की जबरदस्त गिरावट में निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हवा हो चुके हैं और उनकी पूंजी में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. कल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 306.80 लाख करोड़ रुपये था जो आज घटकर 301.69 लाख करोड़ रुपये रह गया है.

बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में लाल निशान हावी

बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट का लाल निशान हावी है और एक भी सेक्टर में तेजी नहीं है. इसके अलावा सेंसेक्स के शेयरों को देखें तो इसके 30 में से केवल 3 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. वहीं निफ्टी के 50 में से केवल 4 शेयरों में मजबूती है और बाकी 46 शेयरों में गिरावट का लाल निशान बना हुआ है.

बाजार में चौतरफा लाल निशान हावी

घरेलू शेयर बाजार में आज चारों ओर गिरावट की लालिमा छाई हुई है और बाजार में कुल 3689 शेयरों में ट्रेडिंग के दौरान केवल 1062 शेयरों में ही तेजी देखी गई है. जबकि 2491 शेयरों में गिरावट का लाल निशान बना हुआ है. 136 शेयर ऐसे हैं जो बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

DLF के चेयरमैन केपी सिंह ने बेच डाली कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी, 91 साल की उम्र में तलाशा था नया प्यार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget