एक्सप्लोरर

DLF के चेयरमैन केपी सिंह ने बेच डाली कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी, 91 साल की उम्र में तलाशा था नया प्यार

KP Singh Sold DLF Stake holding: डीएलएफ के चेयरमैन एमिरेट्स कुशल पाल सिंह ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर सबको चौंका दिया है.

KP Singh Sold DLF Stakeholding: अरबपति रियल एस्टेट बिजनेसमैन कुशल पाल सिंह- केपी सिंह (Kushal Pal Singh) ने एक चौंकाने वाला फैसला ले लिया है. केपी सिंह ने जिस रियल एस्टेट बिजनेस की कंपनी डीएलएफ (दिल्ली लैंड एंड फाइनेंस लिमिटेड) को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाया, उसी में अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेचकर सबको चौंका दिया है. दरअसल डीएलएफ के चेयरमैन एमिरेट्स केपी सिंह और डीएलएफ की दो प्रमोटर एंटिटी ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1087 करोड़ रुपये में बेच दी है. केपी सिंह और डीएलएफ की प्रमोटर एंटिटी में ये हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजेकशन्स के जरिए बेची गई है. डीएलएफ में हिस्सा बेचने वाली दो प्रमोटर एंटिटी हैं मल्लिका हाउसिंग कंपनी और बेवरली बिल्डर्स. 

डीएलएफ में हिस्सा क्यों बेचा- साफ नहीं

केपी सिंह की दो बेटियां पिया सिंह और रेणुका तलवार मल्लिका हाउसिंग की प्रमुख शेयरहोल्डर्स हैं और उनके पिता केपी सिंह बेवरली बिल्डर्स में मेन शेयरहोल्डर्स हैं. मल्लिका हाउसिंग कंपनी ने 60 लाख शेयर्स बेचे हैं और बेवरली बिल्डर्स ने 10.99 लाख शेयर्स इस ओपन मार्केट सौदे के जरिए बेचे हैं. बीएसई डेटा के मुताबिक डीएलएफ में ये हिस्सेदारी क्रमशः 0.24 फीसदी और 0.04 फीसदी की है. वहीं केपी सिंह और बेवरली बिल्डर्स ने डीएलएफ में अपनी पूरी 0.59 फीसदी और 0.04 फीसदी की हिस्सेदारी बेच दी है. बीएसई डेटा के मुताबिक केपी सिंह ने 1,44,95,360 शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज पर 504.21 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा और इस तरह ये सौदा 1,086.98 करोड़ रुपये का रहा. केपी सिंह ने अपनी कंपनी डीएलएफ में ये हिस्सा क्यों बेचा ये साफ नहीं है. 

डीएलएफ के शेयरों में बड़ी गिरावट

इस खबर के चलते जहां कल डीएलएफ के शेयरों में बड़ी गिरावट रही वहीं आज भी कमजोरी देखी जा रही है. डीएलएफ के शेयर 4.05 रुपये या 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 495.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं कल डीएलएफ के शेयर बीएसई पर 510 रुपये पर खुले थे पर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 499.70 के लेवल पर बंद हुए.

केपी सिंह के बेटे राजीव सिंह संभालते हैं डीएलएफ की कमान

डीएलएफ की बागडोर फिलहाल उनके बेटे राजीव सिंह संभालते हैं. जून 2020 में केपी सिंह ने 6 दशक तक कंपनी को संभालने के बाद इसके चेयरमैन एमिरेट्स के रूप में कंपनी से रिटायरमेंट ले लिया. 

अरबपति केपी सिंह के 91 साल की उम्र में नया प्यार पाने की हुई थी चर्चा

इसी साल फरवरी में डीएलएफ के चेयरमैन एमिरेट्स केपी सिंह ने ये कहकर चौंका दिया था कि उन्होंने अपने जीवन में नए प्यार की तलाश कर ली है. उन्होंने एक बिजनेस चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके नए प्यार का नाम शीना है और साल 2018 में अपनी पत्नी को कैंसर की वजह से खोने के कई साल बाद उन्हें जीवन में फिर एक साथी मिला है.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना और चांदी आज तेजी के दायरे में, बढ़त के बाद क्या हैं रेट्स-चेक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget