एक्सप्लोरर

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में वीकेंड के साथ ही अगस्त में इन दो दिनों में नहीं हो पाएगा कोई कारोबार, जानें डिटेल्स

Stock Market News: अगस्त में अपेक्षाकृत कम कारोबारी छुट्टियां होती हैं, जबकि सितंबर और अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली जैसे कई त्योहारों के कारण बाजार में अधिक अवकाश रहता है.

Stock Market Holiday: अगस्त 2025 में शेयर बाजार में कारोबार करने वालों को यह जानना जरूरी है कि इस महीने दो दिन विशेष अवकाश रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, शुक्रवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और बुधवार, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. इन दिनों इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स समेत किसी भी प्रकार का ट्रेडिंग कार्य नहीं होगा.

इस महीने कब-कब बंद शेयर बाजार?

इसके अलावा, सप्ताहांत की नियमित छुट्टियां भी रहेंगी—16, 17, 23, 24, 30 और 31 अगस्त को बाजार बंद रहेगा. गौरतलब है कि अगस्त में अपेक्षाकृत कम कारोबारी छुट्टियां होती हैं, जबकि सितंबर और अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली जैसे कई त्योहारों के कारण बाजार में अधिक अवकाश रहता है.

दिवाली के दिन शाम को मुहूर्त ट्रेडिंग का भी विशेष आयोजन होता है, जब बाजार सीमित समय के लिए खुलता है. ऐसे में यदि आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो इन छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

जाहिर है, इन्वेस्टर्स को घरेलू बाजार में आगामी व्यापारिक छुट्टियों को देखते हुए अपनी योजनाएं पहले से बना लेनी चाहिए. इस महीने शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के बाद यह कुल 50 प्रतिशत हो चुका है। ऐसे में निवेशकों में संशय का माहौल है. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात और पीएम मोदी के संभावित अमेरिकी दौरे से बाजार में अब भी एक उम्मीद बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच डॉलर के सामने धराशायी हुआ रुपया, जाने आज कितना टूटा

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget